आज का राशिफल (11 जून) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (11 जून)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पैसों के मैनेजमेंट से आर्थिक

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। पैसों के मैनेजमेंट से आर्थिक संकट टल सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। कुछ के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कुछ को नई संपत्ति पर कब्जा मिल सकता है। शुभ अंक-  22, शुभ रंग-  डार्क ब्ल्यू।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) अस्वस्थ लोग स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में शांत दिमाग के साथ काम करने की सलाह है। परिवार आपके साथ हर कदम पर खड़ा रहेगा। लंबी यात्रा में किसी को अपने साथ लेकर जाएं। कुछ लोग नए शहर में स्थानांतरित हो सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ऑरेंज।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) बीमारी के इलाज के लिए नए उपचार की जरूरत है। बिजनेस में सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस में मन को शांत बनाएं रखना मुश्किल होगा। पारिवारिक समारोह का आयोजन कर सकते है। विदेश की यात्रा एक यादगार अनुभव रहेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग-  स्काई ब्ल्यू।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं। कुछ के लिए वेतन वृद्धि के संकेत हैं। आप को कोई महत्वपूर्ण असाइनमेंट सौंपा जा सकता है। परिवार का कोई सदस्य डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। प्रेमी के साथ मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ग्रीन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा दिन है। बैंक बैलेंस को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। पारिवारिक मतभेद को सुलझाएं। घर से दूर रहने वालों को कठिनाइयां हो सकती हैं। प्रेमी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पर्पल।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) व्यायाम करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। परिवार के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। ट्रेन से यात्रा करना परेशानी का सबब बन सकता है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लेमन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) रोजाना वर्कआउट से फिट रहेंगे। आप पर मंडरा रहा आर्थिक संकट दूर होने को है। ऑफिस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के नौजवान पर नजर रखना जरूरी है। तनाव मक्त होने के लिए छुट्टियों पर जाएं। लेडी लक से किस्मत चमक सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- ऑलिव ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) पहले से ज्यादा तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। ऑफिस में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। घर में बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। नई संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। प्यार के रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- डार्क रेड।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) अच्छे आहार की आदत डालना सेहत के लिए जरूरी है। लोन चुकाने के लिए खर्चो पर कंट्रोल करें। ऑफिस में दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त बीतेगा। परिजनों के साथ वक्त बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) छात्र किसी रिसर्च टीम का हिस्सा बन सकते हैं। पिछले निवेश से शानदार रिटर्न मिल सकता है। कुछ लोग नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्य को तनाव से बाहर निकालने की कोशिश करें। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) आप खुद को फिट रखने में सक्षम रहेंगे। पैसे से जुड़ी समस्या जल्द हल होगी। ऑफिस में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करना होगा। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। उच्च शिक्षा के मामले में सही निर्णय लें। नवविवाहित दंपति एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लाइट रेड।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) मानसिक तनाव को खत्म करने के लिए योग करें। बिजनेस में किसी विदेशी की साझेदारी फल देगी। साइड बिजनेस के लिए समय निकालना चुनौती बन सकता है। अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह लेना अच्छा है। प्रेमी के साथ आउटिंग पर जाने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।