आज का राशिफल (10 जून) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (10 जून)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के साथ रहें। पिछले निवेश से

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के साथ रहें। पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। बिजनेस को लेकर विदेश का दौरा कर सकते हैं। काम पर आपका प्रदर्शन प्रशंसा बटोरेगा।पारिवारिक जीवन में स्थिरता लाने की कोशिश करें। नए मकान का कब्जा जल्द मिल सकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने की कोशिश करें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- नेवी ब्लू। 
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। उधार दिया गया पैसा जल्द मिलने की उम्मीद नहीं। आकर्षक नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। कुछ लोग घर पर मौज-मस्ती कर सकते हैं। घर की तलाश रहे लोगों का साथ भाग्य दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में किस्मत आपके साथ है। रोमांटिक विचार आपके दिमाग पर हावी हो सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- कॉफी। 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) रूटीन वर्कआउट स्वास्थ्य के लिए वरदान है। किसी स्कीम में निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेंगे। नौकरी को लेकर कुछ लोग दुविधा में पड़ सकते हैं। पारिवारिक समारोह में प्रियजनों से मुलाकात होगी।एक रोमांचक यात्रा आपका इंतजार कर रही है। पैतृक संपत्ति आपके लिए गौरव का स्रोत बन सकती है। प्रेमी के लिए समय निकालने पर मजबूर हो सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लाइट रेड। 
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) अच्छी सेहत के लिए भोजन पर नियंत्रण रखें। आर्थिक क्षेत्र में हालात सुधार की तरफ बढ़ रहे हैं। आपमें से कुछ के लिए वेतन वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर कोई उत्सव आपको व्यस्त रख सकता है। व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। प्रेमी की किसी बात पर असहमति जता सकते हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पिंक। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) स्वास्थ्य को लेकर संतोष रहेगा। पिछले निवेश अब रिटर्न देना शुरू करेंगे। कोई आपकी सहायता के लिए आगे आ सकता है। कुछ लोग तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। घर का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।आर्थिक क्षेत्र में लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ झगड़ा करने से बचें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- चॉकलेट। 
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) किसी की सलाह से स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वालोंको फायदा हो सकता है। आफिस में कुछ खाली समय की उम्मीद की जा सकती है। नए कार्यालय उद्घाटन कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर अकेले न जाएं। संपत्ति में निवेश करना सही रहेगा। जिसे प्यार करते हैं उसके करीब जाएंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- व्हाइट। 
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। खर्च से ज्यादा बचत पर ध्यान दें। हर मोड़ पर परिवार का समर्थन मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। संपत्ति का नवीनीकरण कार्य उसकी कीमत बढ़ा देगा। संपत्ति के सौदे से धन की प्राप्ति होगी। आपकी लव लाइफ अच्छी चल रही है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पिंक। 
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। रुके हुए पैसे को प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों की कंपनी आपको खुशी देगी। परिवार को अपनी बात समझाने की कोशिश करें। यात्रा की योजना में परिवर्तन हो सकता है। सोना या गहने खरीदने वाले हैं तो स्थगित कर दें। प्रेमी आपके मूड को बिन कहे भी समझ सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) रूटीन वर्कआउट शुरु करना चाहिए। पैसा कमाने के रास्ते खुल रहे हैं।कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को झटका लग सकता है। कुछ लोग बेहतर जगह शिफ्ट कर सकते हैं। छुट्टियों के लिए तैयारी कर लें। अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। अपने विचार प्रेमी से साझा करें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- डार्क रेड। 
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) स्वास्थ्य अच्छा है आप बेफ्रिक रहें। पैसों की बचत शुरु कर दे, बाद में काम आएंगे। आफिस के लिए नई नीति तैयार कर सकते हैं। पारिवारिक समारोह में आपकी प्रशंसा हो सकती है। कुछ लोग शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। मकान या अपार्टमेंट का कब्जा मिल सकता है। रोमांस को एक कदम आगे ले जा सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ग्रे। 
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) फिटनेस के मामले में कोई आपका रोल मॉडल बन सकता है।बकाया भुगतान प्राप्त होने से वित्तीय संकट टल सकता है। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। दोस्तों के साथ यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन संपत्ति का मुद्दा न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी किस्मत बुलंदरहेगी। प्यार का बंधन मजबूत होगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लाइट ग्रीन। 
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपकी पहल फायदेमंद साबित होगी। होम लोन के लिए कागजी कार्रवाई पूरी होगी।आफिस में ध्यान से काम करें, गलती माफ नहीं होगी। परिवार के साथ रोमांचक वक्त बिताएंगे। छुट्टियों पर मनपसंद जगह जा सकते हैं। संपत्ति में लेन-देन के लिए यह अच्छा दिन है। जीवनसाथी की तलाश करने वालों की तलाश खत्म होगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।