आज का राशिफल (09 जुलाई) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (09 जुलाई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें। जीवनसाथी के अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) जगह में बदलाव करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पैसों की जरुरत पड़ेगी। नौकरी के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने में समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का कोई मसला आसानी से सुलझा लेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। पढ़ाई में समस्याएं हो सकती हैं। प्यार में पैसों का दिखावा करने से बचें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में समस्याएं हो सकती हैं। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अपने साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- आसमानी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। आर्थिक रुप से समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर कठिन काम करने में मुश्किल हो सकती है। किसी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी से लगाव महसूस करेंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। करियर में समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- चॉकलेट।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपनी स्थिति को देखते हुए परंपरा निभाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ  के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मजबूत हो सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट ब्राउन ।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। सोच समझकर ही कहीं निवेश करें। कार्यक्षेत्र पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों पर खुद नजर रखें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए सोच समझकर निर्णय लें। क्रिएटिविटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। व्यस्त होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। साथी से मिलने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- मरुन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम में मन नहीं लगेगा। परिवार का साथ मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों में फायदा कम होगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खुद के घर का सपना पूरा हो सकता है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। रोमांस के लिए समय कठिन हो सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- गहरा लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। अतिरिक्त खर्चों को करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई क लिए समय अच्छा है। कोई पुराना रिश्ता खत्म हो सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का हरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।