आज का राशिफल (08 जुलाई) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (08 जुलाई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ थोड़ी सख्ती अपनाएं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है। धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों से बनाकर चलें। कहीं छुट्टी बनाने का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। रोमांस के लिए समय कठिन है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदतों में बदलाव लाएं। किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम आज के दिन ना करें। पढ़ाई में किसी की मदद मिल सकती है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सतर्क  रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी की राय ले सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- चॉकलेट।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी षडय़ंत्र का शिकार हो सकते हो। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत को लेकर सजग रहें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। घर के लिए अच्छे किराएदार मिल सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी पर विश्वास ना करें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क ग्रे।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों को समझने की कोशिश करें। परिवार के मसलों को सावधानी से सुलझाएं। यात्रा पर जाने से लाभ होगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का नीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहत को नजरअंदाज ना करें। कार्यक्षेत्र पर काम में व्यस्त रहेंगे। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। किसी अच्छी जमीन को खरीदने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में सफ लता मिलेगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लेमन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कागजी काम पूरे होंगे। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में अपने वादे निभाने की कोशिश करें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सुनहरा भूरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों पर विश्वास करना सीखें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर या प्रॉप्रर्टी गिरवी रखने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) त्वचा और जोड़ों से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। बेवजह के खर्चों से बचने की कोशिश करें। परिवार के साथ अकेला महसूस कर सकते हैं। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। फ्लैट या प्लॉट का पैसा चुकाने में समस्या आ सकती है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) व्यायाम करते समय सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में समस्याएं आ सकती हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।