मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
गोचर ग्रहों के आधार पर आज का दिन काफी अच्छा है। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम का अच्छा लाभ मिल सकेगा। धन के लिए एक से अधिक रास्ते खुल सकते हैं। आज कम प्रयासों के बावजूद भी सफलता मिलने के चांस रहेंगे।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
दिन कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होना चाहिए। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। नये लोगों से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। समाज में आपके नजरिये को एक नया आयाम हासिल होगा। सायं तक आर्थिक तौर पर भी सफलता मिलने की संभावना है। व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे तो बिजनेस में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा। आज आपकी राशि से पांचवें घर पर चन्द्रमा का गोचर होने से चित्त में चंचलता बनी रहेगी। पारिवारिक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन बिजनेस संबंधी यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। काम-काज में गति मंदता बनी रहेगी, लेकिन आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। चौथे स्थान का चन्द्रमा शाम तक कुछ लाभ दे सकता है। वाणी में मधुरता का समावेश रखना बहुत जरूरी है क्योंकि आज चन्द्रमा की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक शान्ति और बिजनेस में सफलता दिला सकती है। इसलिए सुबह से अपने कार्य में लग जाना चाहिए। ग्रह आपके पक्ष के हैं लेकिन सब कुछ आपके परिश्रम पर निर्भर करता है।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
चन्द्रमा का गोचर तो अच्छा है लेकिन दूसरे ग्रह आपके पक्ष के नहीं होने से कुछ हद तक परिश्रम की अधिकता बताते हैं। ले-देकर किसी प्रकार से काम निकाल लें यही बहुत है। इसलिए किसी से वाद-विवाद में कोई हस्तक्षेप नहीं करें और अपने काम पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। यात्रा योग है।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
आज आपके लिए काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। लेकिन स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में कोई लाभ का सौदा होगा। यदि नौकरी पेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन संबंधियों के कारण वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका है।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
परिवार में किसी के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दिखाई देती है। वैसे भी आज विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना बहुत कम है। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार दिखाई देता है। हालांकि आज आप व्यापारिक दृष्टि से कुछ हद तक प्रभावशाली बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
खर्च की अधिकता से बजट बिगड़ने का भय भी रहेगा। व्यापार में किसी भी प्रकार से जोखिम लेने का यह सही समय नहीं है। यदि मेहनत करेंगे तो ही बिगड़े कामों को सुधार पाने में सफल हो सकेंगे। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। हालांकि अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो सायं तक किसी विशेष कार्य में सफलता की उम्मीद रखी जा सकती है।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
लोगों में आपकी उपस्थिति सराहनीय दिखाई देगी। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है। चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यों में गति प्राप्त होगी। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे। आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
गोचर ग्रहों के आधार पर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा तो नहीं है लेकिन आप किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने में सफल हो सकेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा और स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आर्थिक दृष्टि से बहुत खराब समय नहीं है। लेकिन आज आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से करना चाहिए।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रह सकता है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हे लाभ होगा। बिजनेस व्यापार में अपनी दृढ़ता को बनाएं रखेंगे तो दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे। व्यय आधिक्य का योग है लेकिन उसकी तुलना में आय भी हो सकेगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
राशि पर शनि होने से आलस्य की प्रधानता रह सकती है। ज्योतिष का सबसे बड़ा लाभ यही है कि ज्योतिष आपको आपकी कमजोरी से अवगत करवाता है। इसलिए आलस्य का पूरी तरह से त्याग करें। आज परिश्रम से सफलता का दिन है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना है।