आज का राशिफल (26 दिसंबर) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (26 दिसंबर)

फिट और ऊर्जावान रहने के लिए व्यवस्थित जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। नौकरी की

मेष (21 मार्च  से 20 अप्रैल): फिट और ऊर्जावान रहने के लिए व्यवस्थित जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। नौकरी की नई जगह पर असहज महसूस करेंगे। परिवार में किसी एक्टिविटी का हिस्सा लेकर आएं। अपने ईगो पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों को छुपाना चाहेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-आसमानी।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई): सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन खर्च करने के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। माता-पिता किसी मामले को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। अच्छे स्थापित प्रॉप्रर्टी डीलर्स से कोई डील करें। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-लाइट ब्राउन।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून): सेहत को लेकर सतर्क रहें। आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं। किसी काम की अनुमति ना मिलने के कारण कुंठित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ है। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक-22, शुभ रंग-नीला।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जूलाई): सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाएं। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। प्रॉप्रर्टी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-आसमानी।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन की बचत करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। किसी वैवाहिक समारोह में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शुभ अंक-17, शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन।

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। किसी दूसरे शहर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। असमजंस की स्थिति पैदा ना होने दें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-रोज।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) : सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वाइन करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोई दोस्त किसी ट्रिप पर चलने के प्रोत्साहित कर सकता है। हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-पैरेट ग्रीन।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) :सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं। कार्यक्षेत्र पर राजनीति से बचकर रहें। परिवार के किसी समारोह में रिश्तेदारों से मिलना होगा। दोस्तों और करीबियों के साथ किसी ट्रिप पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रेम संबंधों में आने वाली बाधाओं का सामना कर लेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग- बेबी पिंक।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) :नए डाइट प्लान को अपनाने से फायदा होगा। कोई आपसे मदद की उम्मीद करेगा। कार्यक्षेत्र पर नई स्थिति में सामांजस्य बैठाना होगा। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भारी यातायात में ड्राइव करने से बचें। करियर में तरक्की के योग हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-हल्का नीला।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी): सेहतमंद रहने के लिए जंक फूड का सेवन ना करें। किसी चीज में किया निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को लेकर सतर्क रहें। परिवार में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर समय पर अपनी जम्मिेदारियां निभाने की कोशिश करें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सफेद

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी): किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पढ़ाई को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। नया घर खरीदने के योग हैं। अपने साथी का समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-पर्पल।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :सेहत में सुधार होगा। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र पर अपने काम का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी आपकी जरूरते पूरी करने की कोशिश करेगा। किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-हरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।