आज का राशिफल (21 दिसंबर) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (21 दिसंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) जंक फूड का सेवन ना करें। फिजूलखर्च को कम करने की

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) जंक फूड का सेवन ना करें। फिजूलखर्च को कम करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे का सम्मान करें। गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आज के दिन अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में चल रही गलफहमियां दूर करने के लिए धैर्य से काम लें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी समारोह में खर्चा ज्यादा हो सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेवेंडर।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) जीवनशैली में  करें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार को समय देकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाते समय सतर्क रहें। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- क्रीम।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए वैकल्पिक दवाई लेने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। परिवार में धैर्य से काम लें। किसी विवादित प्रॉप्रर्टी का मामला कानूनी रूप ले सकता है। किसी स्पेशल अवसर को सैलिब्रेट करेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोज।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) निवेश करने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए बुरी आदतों से दूर रहें। परिवार के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यस्त रहेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला शांति से सुलझाने की कोशिश करें। समाज में कोई सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- ब्राउन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी मेहमान के आने से नाराज हो सकते हैं। कहीं बाहर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीला। 
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) घर के बदलावों का सभी तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए बुरी आदतों से छुटकारा पाने की कोशिश करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन कोई नया काम शुरु ना करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। आज का दिन आपके लिए भाग्शाली रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- भूरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) धन की बचत करने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर काम को एंजॉय करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के शादी के बारे में सोच सकते हैं। घर के लिए किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के पास घर की तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ग्रे। 
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) मानसिक तनाव से दूर रहें। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शांत रहने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में हो सकता है। कोई आपकी तरफ  आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक- 22 शुभ रंग- ऑफ  व्हाइट।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) दोस्तों और करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम पर ध्यान दें। खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। गृहणियां घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गुलाबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।