आज का राशिफल (31 अगस्त) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (31 अगस्त)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी वाहन या

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी वाहन या महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लोगों को अपने विचार समझाने की कोशिश करेंगे। घर में शांति बनाए रखने के लिए जीवनसाथी पर ध्यान दें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- नारंगी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत को लेकर ध्यान देने की जरुरत है। कोई खर्चों को शेयर करने से मना कर सकता है। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।  शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को लेकर दिन अच्छा है। पैसों को लेकर किसी पर भी विश्वास ना करें। किसी काम को समय पर पूरा करने की तारीफ होगी। परिवार के किसी बच्चे की सफ लता पर गर्व महसूस करेंगे। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। फिज़ूल खर्च से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। जल्दी ही किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी करेंगे। साथी के बाहर जाते समय अपनी ईगो को बीच में ना आने दें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- कॉफी।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा जल्दी ही वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर खराब व्यक्ति के साथ सख्ती से पेश आएं। परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आएगा। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ऑफ व्हाइट।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) त्वचा से जुड़ी समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी है। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। कहीं छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी को लेकर कोई समस्या पैदा कर सकता है। पढ़ाई में अपने नोट्स की दूसरों से तुलना जरूर करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। फिजूल खर्च कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार में किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते हैं। किसी करीबी के साथ प्रॉप्रर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लाल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। खुद पर पैसा खर्च कर खुशी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। गृहणियां घर में खुशनुमा माहौल बनाने में कामियाब होंगी। तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार में कुछ मामलों में अपनी सलाह दे सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने साथी के साथ दिन बिता सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए आलस्य का त्याग कर व्यायाम करें। प्रॉप्रर्टी एजेंट के जाल में फंसने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ कुछ प्लान कर सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- लेवेंडर।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। निवेश करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के कुछ मामलों को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। किसी यात्रा पर जाना व्यर्थ साबित हो सकता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरुन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए नियमित रुप से टहलें। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पढ़ाई में चल रही चीजों से नाखुश हो सकते हैं। जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का गुलाबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।