आज का राशिफल (07 अगस्त) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (07 अगस्त)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वभाव से घर पर सभी को खुश रख पाएंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आपके साथी को इस समय आपकी जरूरत है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- डार्क ग्रे।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ  करेंगे। फिजूलखर्च करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी के लिए लोन मिलने में समस्या हो सकती है। पढ़ाई में एकाग्र होने की कोशिश करें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जंक फू ड से परहेज़ करें। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- वॉयलेट।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहतमंत रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी छोटे सदस्य को अनुशासन सिखाने की जरूरत है। खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकता है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरुन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) पढ़ाई में अपनी लग्न से आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदना संभव नहीं हो पाएगा। किसी यात्रा पर जाना सुखद अनुभव होगा। घर के कामों में हाथ बंटाने से जीवनसाथी खुश होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) कार्यक्षेत्र पर किसी की सलाह काम आएगी। धन संबंधित मामलों में किसी पर भी विश्वास ना करें। वजन को नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर सभी के चेहते रहेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी दोस्त या रिश्तेदार के आने से अच्छा महसूस करेंगे। किसी अच्छी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- हल्का हरा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सोने या किसी ज्वैलरी की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। किसी कांट्रेक्ट को करते समय सतर्क रहें। किसी मेहमान के आने से अच्छा लगेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- कॉफी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) फिजूल खर्च करने से खुद को रोक पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी आवाज उठाने में असमर्थ होंगे। परिवार के किसी सदस्य के कारण गर्व महसूस करेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर आसा नी से चीजों को मैनेज कर लेंगे। घरेलू उपचार से किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण समस्या हो सकती है। घर में कंस्ट्रक्शन का काम शुरु करा सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) बिजनेस में की गई पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। काम के कारण शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी असाइनमेंट को पूरा करना आपके पक्ष में जाएगा। आय के साधन बढ़ाने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। काम के कारण परिवार के किसी प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की कोशिश नाकाम हो सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।