आज का राशिफल (27 अप्रैल) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (27 अप्रैल)

NULL

mesh 1मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) 

खर्चों पर काबू करेंगे तभी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग ला रही है। मूड खराब होने के कारण लव लाइफ चौपट हो सकती है। टूर पर जाने वालों का समय रोमांचिक रहेगा। अपना घर खरीदने की तैयारी करेंगे। जंक फूड सेहत पर भारी पड़ रहा है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का लाल।

vrashवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। मनचाही वस्तु खरीदने का सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में झूठ का सहारा ना लें। प्रेमीजन से उम्मीदें लगाना निराशाजनक रहेगा। मुश्किलों के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा पाएंगे। लॉन्ग ड्राइव मजेदार रहेगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेवेंडर।

mitun 1मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

शारीरिक व मानसिक स्वस्थता का अनुभव होगा। धन की स्थिति मज़बूत होने में थोड़ा समय लगेगा। व्यावसायिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। लव स्टोरी की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से आंखें चुराएंगे। प्रोपर्टी में निवेश से लाभ होना मुमकिन नहीं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लेमन।

karak 1कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)

धन संबंधी मामलों में किसी पर भी आंख मूंद भरोसा ना करें। व्यावसायिक स्थिरता का आनंद लेंगे। रोमांटिक आउटिंग पर जाएंगे। पुराने दोस्तों से मेल मुलाकात संभव है। अपना वाहन खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग हैं। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गहरा भूरा।

singhसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

धन संबंधी मामलों में जल्दी-जल्दी फैसले लेने होंगे। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां काबू में रहेंगी। प्रेमीजन के साथ दिन बिता सकते हैं। अभिभावक बच्चों की परफोरमेंस से नाखुश रहेंगे। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत साथ निभाएगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- मटैलिक ब्लू।

kanya 1कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

आलस त्यागें, खुद को फि ट रखें। धनवर्षा के योग बन रहे हैं। क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। रोमांस के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। बच्चे आपकी राय से असहमत रहेंगे। फन ट्रिप के लिए जा सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

tula 1तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

उधार दिया हुआ धन वापिस होगा। सैलेरी बढ़ने की उम्मीद ना के बराबर लग रही है। सहकर्मी के साथ आपके अफेयर के चर्चे हो सकते हैं। मुश्किलों के समय परिवार आपका साथ देगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। प्रोपर्टी से जुड़ी डील फाइनल होगी। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फिरोजी।

vrashichakr 1वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

आर्थिक मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। प्रेमीजन को आपके प्लान पसंद नहीं आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। फैमिली हॉलीडे की योजना बना सकते हैं। प्रोपर्टी बिजनेस के लिए सामान्य दिन है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- ऑफ व्हाइट।

dhanu 1धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

परिवार वाले आपकी कंजूसी से नाखुश रहेंगे। नई नौकरी में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। प्यार में नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। घरवाले आपके स्थानांतरण से खुश नहीं होंगे। नया वाहन खरीदने के योग हैं। प्रोपर्टी विवाद खड़ा हो सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- तोतिया हरा।

makar 1मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

फिट व हेल्दी रहेंगे। धनागमन हो रहा है, धन की स्थिति मजबूत हो रही है। व्यावसायिक योजनाएं विफ ल हो सकती हैं। प्रेमीजन साथ में समय बिताएंगे। बच्चे प्रतियोगिता में फेल हो सकते हैं। सहकर्मी के साथ यात्रा अंसतोषजनक रहेगी। पुश्तैनी जायदाद मिलने के योग हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मरून।

kumab 1कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

खर्चे काबू करने का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। कार्यक्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। शब्दों से नहीं अपने कामों से लोगों का दिल जीतें। सामाजिक छवि पर चार चांद लगेंगे। यात्रा की योजना विफल हो सकती है। प्रोपर्टी खरीदने या बेचने के योग हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गहरा ग्रे।

mean 1मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) 

धन बचाना आपके जीवन की प्राथमिकता बना रहेगा। नई नौकरी शुरु कर सकते हैं। प्रेमीजन को आपका साथ चाहिए होगा। घर की सुख शांति बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। प्रोपर्टी मे निवेश ना करें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।