मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
व्यावसायिक तौर पर सितारे बुलंद रहेंगे। समय पर गलती पकड़ लेने से मुसीबत टल जाएगी। छात्रों को किसी दूसरे पर भरोसा नहीं करना है। अतिरिक्त लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार वालों की बात से असहमत रहेंगे। याद रखें, परिजनों को आपकी फिक्र हैं, उनकी सुन लें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरून।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
दोस्तों की संगत में रहेंगे, जमकर शॉपिंग करेंगे। आपके पास धन की कोई कमी नहीं है। सेहत बनाए रखने की दिशा में प्रयास सफल होंगे। परिजन का खराब मूड चिंता का कारण बनेगा। छात्रों का दबाव कम होगा। पुराने प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात संभव है। सेहत संतोषजनक रहेगी। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हरा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
कारोबार में संपर्क बनाने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करेंगे। आपके हर फैसले सही साबित होंगे। जीवन में हो रहे बदलाव आपको भा रहे हैं। अपनी झिझक तोड़कर अपने दिल की बात कह डालें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
करियर संबंधित योजना बना तरक्की की सीढ़ी चढ़ेंगे। छात्र उम्मीद से बेहतर परफोर्म करेंगे। शुभचिंतकों की सलाह काम आएगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। अवसर आपके द्वार पर दस्तक देते रहेंगे। सेहत साथ निभा रही है। प्यार परवान चढ़ता दिख रहा है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मेजेंटा।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
छात्रों की मेहनत व लगन रंग ला रही है। आपको नेतृत्व करने का सुनहरा मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर परमान सम्मान की प्राप्ति संभव है। प्रेमीजन के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। यात्रा सफल रहेगी। समस्या का समाधान खोजने का तरीका ही गलत है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गहरा हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
किसी का प्रोत्साहन आपका मनोबल बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में अपने विचार स्पष्टता से व्यक्त करेंगे। छात्र प्रोजेक्ट के मामले में पिछड़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति डांवाडोंल लग रही है। जीवनसाथी की खुशियों की ध्यान रखें। घर का माहौल शांत व सुखद बना रहेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
कार्यक्षेत्र में अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। नया काम धीरे-धीरे मंदा हो रहा है। लंबी रेस का घोड़ा बनें, भविष्य के लिए योजना बनाएं। कोई आपको आपके रास्ते से भटका सकता है। परिवार आपकी तंग हालत में मददगार होगा। रोमांस की स्थिति कन्फ्यूज करेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
साथ वालों के दबाव में आने से बच सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनना मुमकिन है। घर में आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर के लिए महंगा सामान खरीदने का विचार बनाएंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गहरा पीला।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
मददगार की मदद करने का अवसर मिलेगा। रीयल इस्टेट से जुड़े लोगों के सितारे बुलंद रहेंगे। खुलकर खर्चा करना आपके लिए संभव है। किसी मनोरंजक समारोह में भाग लेंगे। छात्रों को आसपास की गतिविधि पर नजर रखनी होगी। कोई आपके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। संतुलित भोजन के महत्व हो जानें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कथई।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
छात्रों की परफोरमेंस में गिरावट आ रही है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहेंगे। धन हानि के योग बन रहे हैं, खर्चे काबू करें। उधारी चुकाने को लेकर टेंशन बड़ सकती है। प्रोजेक्ट पर अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। विदेश यात्रा का सुनहरा मौका मिलने वाला है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- गहरा गुलाबी।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
अपने निर्णयों मे न्यायसंगत रहें। कार्यक्षेत्र में सही रणनीतियां अपनाएंगे। रोमांस के मामले में अपने दिल की आवाज सुनें। लव अफेयर शुरु हो सकता है। सूझबूझ से खर्चे करें, तभी धन की स्थिति संभलेगी। सेहत साथ निभाएगी। पुराने दुश्मन परेशान कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इंडिगो।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
परिस्थितियां उतनी बुरी नहीं जितनी लग रही हैं। छुट्टियां मजेदार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मदद मिलना मुश्किल होगा। धन को लेकर आपकी दूरदर्शिता काम आएगी। धन बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अपनों के साथ बात करें, फैसले उनकी रजामंदी से ही लें। कुछ थकान महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- हल्का लाल।