आज का राशिफल (06 अप्रैल) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (06 अप्रैल)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) 

सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सालों बाद कई लोगों से मुलाकात रोमांचक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर साथ देंगे। ऑफिस के काम संयम से निबटाएं। निवेश से पहले स्कीम के हर पहलू की जांच परख करेंगे। अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए तैयार हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- हल्का नीला।

taurusवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों से ज्यादा मेहनत करनी होगी। काम में चुनौतियों का सामना करना होगा। मुनाफेदार डील हाथ लगने की संभावना है। आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। नए विचारों पर काम करना मुमकिन होगा। विपरीत लिंग के जातक आपसे इम्प्रेस होंगे। शुभ अंक – 1, शुभ रंग- हल्का लाल।

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

व्यावसायिक परिस्थितियां काबू होंगी। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। फिजूलखर्ची काबू करने में सफल होंगे। प्रेमीजन आप पर संदेह कर सकते हैं। छात्रों के लिए भाग्यशाली समय है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- पीला।

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)

लाभ के सामान्य मौके मिलते रहेंगे। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हुए सेहतमंद रहेंगे। प्रेमीजन का मूड सही कर सकेंगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाना रोमांचक रहेगा। कारोबारियों के लिए समय तनावपूर्ण बना रहेगा। जीवनसाथी पर अपने विचार ना थोपें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- गुलाबी।

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

छात्रों को अपनी कोशिशें जारी रखनी होंगी। अपनी क्षमताएं बढ़ानी हैं तो काम करते रहें। बच्चों पर पाबंदी लगाने की जरूरत है। जंक फूड से तौबा करें। घर में आपको नजरअंदाज किया जा सकता है। बुरा ना मानें व परिजनों की नाराजगी का कारण जानें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- हल्का ग्रे।

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन को अलग-अलग रखेंगे। प्रेमीजन के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। नई नौकरी मिलने पर जातक जश्न मनाएंगे। अनुशासित जीवनशैली अपनाएं। रोमांचक यात्रा के बारे में सोचेंगे। आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मरून।

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

धन कमाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। रोमांस की शुरुआत होने के संकेत हैं। आपकी क्षमताएं उच्चाधिकारियों की नजर में आएंगी। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार व भरोसा बना रहेगा। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लुइश ग्रीन।

scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

अपनी उपलब्धियों का आनंद लें। व्यवसाइयों को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातक ईमानदारी से काम करें। घरेलू परिस्थतियों में सुधार मुमकिन है। प्रेम संबंध से जुड़े फैसले आज के दिन ना लें। सेहत सामान्य बनी रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- वॉयलेट।

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

वैवाहिक जीवन में अतिरिक्त रूप से सतर्क रहना होगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, उन्हें उनका स्थान मिलेगा। किसी की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी। अपनों के साथ सुखद पल बिताएंगे। घर खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम।

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

आपकी योजनाओं में दम है, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपकी आदतें आपके प्रेम संबंध की अड़चन बन रही हैं। व्यवसाई नए क्लाइंट बनाएंगेए उन्हें प्रभावित करेंगे। बीमार जातकों की सेहत में सुधार है। बड़े बुजुर्गों की बातें मनोबल बढ़ाएंगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन।

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

ऑफिस मे निजी काम करने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। धन संबंधी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सुनें सभी की लेकिन करें अपने मन की। जीवन में अनुशासन की कमी का असर सेहत पर दिख रहा है। घरेलू जीवन में क्लेश हो सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन।

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) 

जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। आपके आत्मविश्वास में कमी आ रही है। कॉम्पीटीशन में मनचाही सफ लता ना मिलने से निराशा होगी। विवाद में उलझने से समय बर्बाद होगा। प्रोपर्टी से जुड़े सभी विकल्पों पर गौर करें। नई जान पहचान हो सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- फिरोजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।