आज का राशिफल (04 अप्रैल) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (04 अप्रैल)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

आज का दिन वाकई बहुत ही अच्छा है। किसी से सराहना मिलने के कारण उत्साहित मूड में रहने वाले हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। जल्द ही परिवार के किसी युवा की शादी तय होने की उम्मीद है। होममेकर्स समय सारिणी फॉलो करने का प्लान करेंगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- केसरिया।

 

taurus 6वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

किसी की मदद पर आप पूरी तरह भरोसा दिखा सकते हैं। समाजिक स्तर पर साख गिराने की कोशिश की जाएगी। परिवार का साथ मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। पुराना प्यार फिर से जिवंत होने की उम्मीद है। कोई आपकी मदद के लिए एहसान जता सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।

 

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

जिस काम के लिए आप पर भरोसा जताया गया है उसे संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल साबित होंगे। पढ़ाई के मामले में कोई अच्छा समाचार मिलने से उत्साहित रहेंगे। किसी बीमारी से दूर रहने के लिए एक्टिव लाइफ जीने के लिए प्रेरित होंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- नारंगी।

 

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

स्थिति आपके अनुकूल होती नजर आ रही है। कोई काम बन सकता है। प्रोफेशनल स्तर रुतवा बढ़ा सकते हैं। किसी निवेश से मोटी आमदनी आने के संकेत हैं। किसी की टिप्पणी से खुश होना तो सही है। प्रेम प्रसंग में आजका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन।

 

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

प्रोफेशनल मामले में किसी को आपकी जरुरत है। प्रॉप्रटी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आपको अपना सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। आपको अपने अनुभव और दक्षता के आधार पर अच्छी नौकरी मिल जाने की संभावना है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक।

 

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या से निपटने के लिए कोई अलग तरकीब आजमा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी को प्रभावित करने का प्रयास सफल रहेगा। वित्तीय स्तर पर तरक्की होने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए मौका निकलने में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- ब्राउन।

 

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

पढ़ाई के क्षेत्र में कोई बड़ा सम्मान मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर भाग्य का साथ मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी के घर आने से आपका दिन बन जाने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर शुरु किए गए किसी काम का अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाल।


scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

यदि आप बिजनेस में सजग नहीं रहेंगे तो आपके हाथ आया हुआ कोई डील फिसल सकता है। वित्तीय स्तर पर कठिनाई का सामान करना पड़ सकता है। पैसे का लेन देन करते समय किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।

 

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

किसी की मीठी बातें सुनकर उसके चक्कर में पडऩे से बचें। आपके द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। अपनी जमा राशि को सही जगह पर निवेश कर सकते हैं। किसी के प्रेम में पड़ जाने के संकेत हैं। फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- बैंगनी।

 

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

पढ़ाई के मामले में किस्मत चमकने वाली है। घर और प्रोफेशन दोनों ही स्तर पर अन्य लोगों के लिए एक मजबूत पिलर बने रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। किसी परियोजना को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए बेहतर रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।

 

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

वर्तमान परियोजना में आपकी दिलचस्पी को देखते हुए आगे का काम मिलना आपके लिए आसान साबित हो जाएगा। किसी काम को सुपुर्द करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लेना जरुरी है। करीबी लोगों का मार्गदर्शन बहुत मददगार साबित होने वाला है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक।

 

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

किसी वेंचर की शुरुआत में बढ़ता हुआ बजट पूरा करना आसान साबित होगा। समाजिक क्षेत्र का कोई इंसान निजी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होंगे। गृहणियां आज आराम के मूड में रहने वाली हैं। सेहत को लेकर लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।