मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
नई नकौरी की पेशकश ठुकराना मुश्किल होगा। अपनी चतुराई व आत्मविश्वास से सफलता प्राप्त करने की संभाावना है। जीवनसाथी की तलाश जारी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएं जाने की संभावना है। प्रोपर्टी विवाद लंबा चलने वाला है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीचा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
कार्यक्षेत्र में अपने पैर जमाने की कोशिश करें। प्रेम संबंध के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। घर की मुश्किलें बढ़ने ना दें नहीं तो संभालनी मुश्किल हो जाएंगी। अपनों के साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। प्रोपर्टी विवाद सुलझ जाएगाए चिंता ना करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लेमन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
व्यावसायिक जीवन के लिए उत्तम दिन रहने की संभावना है। प्यार की बात आगे नहीं बढ़ रही है। घर में किसी करीबी मित्र का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फि रने जाने की संभावना है। पुश्तैनी जायदाद से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गुलाबी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
शुभचिंतकों की मदद से काम पूरे होने की संभावना है। प्रेमीजन पर किसी प्रकार का दबाव बनाने की कोशिश न करें। घर में खुशियां बनी रहेंगी। रीयल इस्टेट या स्टॉक मार्किट से लाभ होने की संभावना है। अचानक खुशखबरी मिलने की संभावना हो सकती है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पीला।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
जुए या सट्टेबाजारी से धन कमाने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अहम काम की जिम्मेदारी सुपुर्द होगी। रोमांस के लिए दिन अच्छा है, दिल की बात कहें। बच्चों की बात सुनें व समझें। लंबी यात्रा थकानभरी होगी। पुश्तैनी धन दौलत मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
कुछ जातकों को एवॉर्ड या प्रमोशन भी मिल सकता है। युवा जातकों की विवाह की बात चल सकती है। समाज में काम के अनुसार पहचान मिलना मुश्किल होगा। दोस्तों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। प्रोपर्टी से जुड़े कामों में ना नफा होगा ना नुकसान। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- भूरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
खर्चे जरूरी हों तो ही करें। व्यावसायिक रूप से संतोषजनक समय रहने की संभावना है। अपने दिल की बात कहने में ना झिझकें। परिवारवालों पर भरोसा करें, वे आपके साथ हैं। प्रोपर्टी बिजनेस में हानि होने की संभावना है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
आलस के कारण ऑफिस के काम लटक सकते हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर खुलकर अपनी भावनाएं जताएंगे। परिवार हर हाल में आपके साथ खड़ा रहेगा। यात्रा सुखद रहने वाली है। प्रोपर्टी की खरीदे फरोख्त के लिए शुभ दिन है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- कथई।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लव प्रपोजल अस्वीकार हो सकता है। घर में कोई आपकी दरियादिली का गलत फायदा उठाएगा। कोई यात्रा के लिए आपको निमंत्रित कर सकता है। प्रोपर्टी में निवेश के लिए उचित दिन नहीं है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की सलाह पर गौर करें। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार होने के संकेत हैं। घर परिवार वालों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्रा रोमांचक रहेगी। प्रोपर्टी संबंधित मामले के लिए दिन शुभ है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। तबियत बिगड़ सकती है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मेजेंटा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
आपके काम की तारीफ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाइम लाइट में रहेंगे। जीवनसाथी को खुश रखना आपकी प्राथमकिता बना रहेगा। हमउम्र लोगों के साथ सुख दुख बांटेंगे। हॉलीडे प्लान टालने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
प्रेमीजन के मूड को समझें। बच्चों के पढ़ाई से जुड़ी समस्या हो सकती है। पुश्तैनी जायदाद मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान सावधान रहें। सामान चोरी हो सकता है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर सतर्क रहें। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।