Horoscope: आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2024) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Horoscope: आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2024)

जीवन की रफ्तार कम रखना होगा,सेहतमंद रहेंगे। ऑफिस में लेनदेन से अच्छे लाभ की संभावना है।

01

मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)

जीवन की रफ्तार कम रखना होगा,सेहतमंद रहेंगे। ऑफिस में लेनदेन से अच्छे लाभ की संभावना है। ड्राइविंग करते समय फोकस रखें। परीक्षा की तैयारी करने वाले मनोबल ऊंंचा रखें।

लकी नंबर : 5, लकी कलर : ग्रीन

02

वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)

हल्की एक्सर्साइज़ फिट रखने में मददगार होगा। आपको दोनों हाथों से कमाई होने की संभावना है। नई जॉब वालों को वर्कलोड मैनेज करना कठिन होगा। रिलेशनशिप में थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : मैजेंटा

03

मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)

आप पूर्ण स्वस्थ्य रहने का दृढ़ संकल्प ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी,आय का श्रोत खुलेगा। प्रोफेशनल छवि को नुकसान होने का खतरा है। जीवनसाथी की आपसे अपेक्षायें बढ़ने वाली है।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : डार्क ब्लू

04

कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)

अस्वस्थ लोगों के लिए चीजें बेहतर होने लगेगी। प्रॉपर्टी और शेयरों के इन्वेस्टमेंट आर्थिक मजबूती देंगे। पेशेवर क्षेत्र में लोगों से संबंध बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति कायम रहेगी।

लकी नंबर : 11, लकी कलर : बेबी पिंक

05

सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)

नियमित व्यायाम से ब्रेक लेना लाभदायक होगा। फाइनेंशियल रूप से खुद को अनुकूल स्थिति में पाएंगे। वर्कप्लेस पर क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारी न लें। वैवाहिक जीवन को वक्त देना होगा।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : मैरून

06

कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)

बीमार लोगों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। मोलभाव में सक्षम लोग काफी पैसा बचा पायेंगे। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने वाले हैं। विदेश यात्रा पर जाना अच्छा अनुभव रहने वाला है। प्रॉपर्टी लोन पास हो जाने की उम्मीद है,धैर्य रखें।

लकी नंबर : 4, लकी कलर : सैफ्रॉन

07

तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कुछ लोग फिटनेस रूटीन को बीच में ही छोड़ देंगे। आर्थिक स्तर पर आरामदायक स्थिति में रहेंगे। पुराने प्रॉपर्टी विवाद को बातचीत से सुलझा लेंगे। वैवाहिक जीवन रंग भरने का पूरा प्रयास करेंगे।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : व्हाइट

08

वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

स्वस्थ होने की प्रक्रिया में वक्त लगेगा,धैर्य रखें। विभिन्न स्रोतों से इनकम होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बांटकर चलना जरुरी है। कोई फैमिली मेंबर आपका बोझ हल्का कर देगा।

लकी नंबर : 9, लकी कलर : पीच

09

धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

खाने-पीने पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। कोई फंसा हुआ पैसा रिलीज़ हो जायेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छे सलाहकार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से सपोर्ट की अपेक्षा रहेगी।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : ब्राउन

10

मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)

किसी बुजुर्ग को पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। बड़ी खरीदारी के लिए पैसे बचाना शुरू कर सकते हैं। रिटेलर्स कुछ नया करने की योजना बनायेंगे। प्रॉपर्टी का मामला आपका तनाव बढ़ा सकता है।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : बेज

11

कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)

पॉजिटिव सोच दुःख से बाहर निकाल सकती है। सोच समझकर खर्च करें, बचत करना संभव होगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल होने लगेंगी। वेकेशन पर जाने वालों का सफर आसान रहेगा। दोस्तों के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : सिल्वर

12

मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)

रियल एस्टेट में निवेश करना सही निर्णय रहेगा। फाइनेंशियल फ्रंट पर स्थिरता लाने में सफल होंगे। वर्कप्लेस पर पॉजिटिव विकास की उम्मीद है। कोई रोमांचक घटना परिवार को साथ ला सकता है। स्टूडेंट पढ़ाई का माहौल बदलें, फोकस बढ़ेगा।

लकी नंबर : 7, लकी कलर : क्रीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।