आज का रा‌शिफल : (29-अक्टूबर-2019) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का रा‌शिफल : (29-अक्टूबर-2019)

NULL

1 6

मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल:घर में उत्सव का सा माहौल बना रहेगा। घरेलू कामों में आपके योगदान को सराहा जाएगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा। विदेश यात्रा के शुभ संकेत मिल रहे हैं, आपकी यात्रा सफ ल रहेगी। प्रोपर्टी बेचकर मोटा धन कमा सकते हैं। रेगुलर वर्क आउट करते हुए सेहतमंद जीवन जिएंगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-ग्रे।

2 4

वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई :अच्छी ऌिफ गर पाने के लिए ट्रेनर से ट्रेनिंग लेना हितकर रहेगा। प्रेम संबंध से खुशियां मिल रही हैं। काम से एक दिन दूर रहना रीलैक्सिंग रहेगा। गृहणियां घर की साज सज्जा में पैसा व समय लगाएंगी। सीनियर्स को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें। उन्हें निराश ना करें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-क्रीम।

3 4

मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून :  किसी समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी आपके सुपुर्द होगी। जिम्मेदारी को हर हाल में सफ लतापूर्वक निभाने की कोशिश करेंगे। समविचार लोगों के साथ बातचीत करने का आनंद लेंगे। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी भी दुविधा के चलते अपने दिल की बात सुनें। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हल्का हरा।

4 5

कर्क (CANCER) :  22 जून से 23 जुलाई :अपने मकसद की कामयाबी को लेकर गंभीर बने रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग करियर में आगे बढऩे के रास्ते खोलेगी। नेटवर्किंग से अपने व्यावसायिक मकसद हासिल कर पाएंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद करेंगे। रोमांस में रोमांच बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा सुखद व सफल रहेगी।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-वॉयलेट।

5 4

सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त :सेहत संबंधी मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। थोड़ा परेहज करें। कार्यक्षेत्र में आपने अपनी पकड़ मजबूत करी हुई है। आप परिवार की ताकत का स्तंभ है। हर समस्या का सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे। मुश्किलों में जीत हासिल होना निश्चित है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-स्टील ग्रे।

6 4

कन्या (VIRGO)  : 23 अगस्त से 22 सितंबर :एक्टिव और हेल्दी लाइऌफ स्टाइल की वजह से फि ट हैं। बीमार जातकों की सेहत में भी सुधार हो रहा है। अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए विचारों पर अमल करें। जीवनसाथी के दबाव में आकर कोई काम करना पड़ सकता है। ड्राइविंग के दौरान सड़क पर सावधानी बरतें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-हरा।

7 4

तुला (LIBRA)  : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :लव लाइफ से खुशियां मिल रही हैं। किसी से मिला सरप्राइज गिफ्ट दिल बाग-बाग कर देगा। काम से ब्रेक मिलने की पूरी पूरी संभावना है। कारोबारियों को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए परिस्थतियां मनचाहे रूप से विकसित हो रही हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिया।

8 4

वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :किसी मित्र की सलाह आपका जीवन बदल देगी। हमेशा अपनी ही चलानी सही नहीं। परिवार को आपकी जरूरतों का ध्यान है। खुद को अफवाहों से घिरा पाएंगे। मन को विचलित ना होने दें। इस स्थिति का सामना बड़ी ही परिपक्वता से करेंगे। करियर से जुड़े सुनहरे अवसर आपके इंतजार में हैं।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-हल्का नीला।

9 4

धनु (SAGITTARIUS)  : 22 नवंबर से 21 दिसंबर :व्यवसाय में तरक्की की सीढिय़ां चढ़ेंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी। निवेश से जुड़ी सलाह आपके काम आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। ये मुलाकात बचपन की यादें ताजा कर देगी।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-गहरा फि रोजी।

10 4

मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : यात्रा रोमांचक और मजेदार रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। खातिरदारी के लिए तैयार रहें। मौज मस्ती करेंगे तो नकारात्मकता दूर भागेगीए। अपनों के साथ समय बिताएं। कार्यक्षेत्र में कई अनसुलझे मसले सुलझाने होंगे। कोई आपकी खास देखभाल कर रहा है। सेहत में सुधार होता दिख रहा है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-सफेद।

11 4

कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : लोगों का अपना समर्थन देने के लिए मना लेंगे। नए काम को बड़े ही उत्साह से शुरु करेंगे। बड़े बुजुर्गों से मुलाकात बचपन की याद ताजा कर देगी। कार्यक्षेत्र में हुनर दिखाने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ दिलचस्प समय बीतेगा। सैलेरी बढऩे या बोनस मिलने का योग है। आर्थिक सुख समृद्धि बनी हुई है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-गहरा स्लेट ग्रे।

12 4

मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : कार्यक्षेत्र में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। करियर इस समय आपकी प्राथमिकता बना रहेगा। धन की स्थिति सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। फि जूलखर्ची काबू करना आपकी प्राथमिकता है। कोई आपके घर कुछ समय के लिए रहने आ सकता है। प्रेम संबंध से खुशियां व संतोष प्राप्त होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-क्रीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।