आज का राशिफल (27 अक्टूबर) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (27 अक्टूबर)

NULL

ariesमेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

किसी के अंदर आत्मविश्वास जगाएंगे। इससे आपको अपने सकारात्मक प्रभाव का अहसास होगा। जीवनसाथी के साथ हो रहे झगड़े खत्म होगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण सामान्य बना रहेगा। धन के लेन देन में सावधानी बरते। घूमने के प्रोग्राम में कुछ फेरबदल हो सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीला।

taurusवृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

कार्यक्षेत्र में सुखद सरप्राइज आपके इंतजार में है। विवाह की बात पक्की करने के लिए शुभ दिन है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। किसी प्रोजेक्ट में धन लगाने का विचार पक्का करेंगे। आपकी मदद से दूसरों की मुश्किलें कम होंगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- तोतिया हरा।

geminiमिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

वैवाहिक जीवन में प्यार और भरोसा बना हुआ है। धन संकट के दौरान मित्र की मदद राहत देगी। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को लीग से हटकर सोचना होगा। चल रहे प्रोजेक्ट में जरूरी मदद मिल जाएगी। घरेलू उपचार बीमारी के इलाज में मददगार नहीं होंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।

cancerकर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

गृहणियां आस पड़ोस की बातों से लुत्फ उठाएंगी। लेकिन किसी के खिलाफ अफवाह फैलाने का काम ना करें। बोनस या इंक्रीमेंट की संभावनाएं प्रबल बनी हुई हैं। किसी रिश्तेदार से मिल पुरानी यादें ताजा हो आएंगी। प्रोपर्टी संबंधित मामलों में दुविधा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सी ग्रीन।

leoसिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त )

भाग्यशाली समय शुरू हो रहा है। परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। विदेशी पार्टनरशिप में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। सरकारी कर्मचारियों की प्रोमोशन हो सकती है। मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों को पहचान मिलेगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।

virgoकन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर पछतावा होगा। काम का शेड्यूल बिगड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिरता आ ही जाएगी। प्यार में नोंक-झोंक का बुरा ना मानें और पार्टनर को मना लें। काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग – गहरा ग्रे।

libraतुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

नया कर्मचारी आपके साथ काम बांट लेगा। दोस्तों व परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। घूमने का प्लान कर सकते है। खेल कूद में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। मामूली चोटों से डरने की जरूरत नहीं। खाने के मामले में सेहतमंद विकल्प ही चुनें। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ब्लू।

scorpioवृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

कमाई के नए-नए जरिए खुलेंगे। लंबे समय से धारण किए मंसूबे पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी रणनीतियां का प्रयोग सावधानी से करें। दूसरों के साथ काम बांटकर अपना बोझ हल्का करें। प्रेमी या प्रेमिका को उनका मनपसंद तोहफा देंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।

Sagittariusधनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

कार्यक्षेत्र में पैर जमाने का समय है। आय के स्रोत बढ़ाने के विचार हावी हो रहे हैं। प्रयासों के बिना घर में सुख शांति लाना मुमकिन नहीं। अनुशासित जीवनशैली अपनाना सेहत के लिए वरदान है। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर राहत की सांस लेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सिल्वर ग्रे।

capricornमकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

विदेश यात्रा का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी गुट के साथ तालमेल अच्छा बनेगा। पिछले दिनों में किए गए निवेश लाभ देने लगे हैं। परिवार से खुशियां मिल रही हैं। रोमांटिक सितारें बुलंद रहने वाले हैं। नई प्रोपर्टी खरीदने का विचार बनाएंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- फिरोजी।

Aquariusकुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

परिस्थितियां अनुकूल है। खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। अध्यात्म से मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की समस्याएं सुलझा पाएंगे। अजनबियों के साथ दोस्ती हो सकती है। रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए अच्छा समय है। किसी मेहमान की खातिरदारी करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।

Piscesमीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

अपनी योग्यता बढ़ाएं नहीं तो भविष्य में दिक्कत होगी। किसी चालू स्कीम में पैसा लगा फंस सकते हैं। परिवार से अलग थलग महसूस कर रहे हैं। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए अनुकूल समय है। नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- तोतिया हरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।