आज का राशिफल (20 नवम्बर 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (20 नवम्बर 2023)

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
संबंधियों से रिलेशन सुधारने का अवसर प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाएं रखें। तनावग्रस्त वातावरण से मुक्ति मिल सकती है। स्थिति आपके नियंत्रण में बनी रहेगी।
क्या करें – रेड कलर के तकिये का यूज करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
हालांकि मंगल का नक्षत्र होने के कारण दिन की शुरूआत अच्छी नहीं होगी। लेकिन दोपहर तक समय आपके पक्ष का बन सकता है। कार्य में असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें।
क्या करें – मोगरा के फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति।
क्या करें – घर की उत्तर दिशा को साफ रखें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
अधिक जिम्मेदारियों के कारण परेशानियों के बढ जाने की आशंका बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में अभी सुधार की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
क्या करें – सायं काल खीर का सेवन करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आर्थिक स्थिति में सुधार। व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे।
क्या करें – शेर की स्टेचु अपनी पीछे की दीवार पर लगाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
वातावरण दुषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं। अपनी कार्य कुशलता और उससे प्राप्त परिणामों से संतुष्ट रहेंगे।
क्या करें – ग्रीन कलर का कोई स्टोन अपने पॉकेट में रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
शुभ निवेशाों से आशा रखी जा सकती है। कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आशंका।
क्या करें – श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
स्वयं की भूलों के कारण कोई कठिनाई आ सकती है। कार्यों में बाधाओं के कारण व्यय में वृद्धि होगी। समस्याओं को समाधान निकलता नहीं दिख रहा है।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे।
क्या करें – श्रीशिव का जल से अभिषेक करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
स्वयं को समाज में स्थपित करने की आशा रख सकते हैं। अभी समय आपके पक्ष का है। सगाई-संबंधों में कोई नई बात आपके हित में उभर कर बा सकती है।
क्या करें – शनिवार को घर से लोहा बाहर निकालें।

कुम्भ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
कार्य-कुशलता में वृद्धि। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रकार से आप अपना काम निकाल सकेंगे।
क्या करें – एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।

मीन – (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ेगी, लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है।
क्या करें – एक चुटकी हल्दी तर्जनी अंगुली पर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।