आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (19 अक्टूबर 2023)

मेष (ARIES) : (मार्च 21-अप्रैल 20)
सक्रिय जीवनशैली फिट रखने में मदद करेगी। ऑफिस में आपके काम से सीनियर्स प्रभावित होंगे। आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार का सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकेंगे। शुभ अंक: 7, शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल-20 मई)
डाइट में अच्छी चीजें शामिल करना फायदेमंद रहेगा। पैसों का लेन-देन सामान्य रहेगा। दफ्तर में परफॉर्मेंस आपको स्टार बना सकता है। घर में कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ेंगे। शुभ अंक: 22 शुभ रंग : डार्क ग्रे
मिथुन (GEMINI) : (21 मई-21 जून)
सबके लिए भला बनना सही नहीं है। फिलहाल दूसरों से मदद की उम्मीद न करें। अच्छे काम की बदौलत ऊंचा मुकाम मिलेगा। जो लोग अकेले रहते हैं, अपनी सिक्युरिटी का ध्यान रखें। शुभ अंक: 11 शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) : (22 जून-22 जुलाई)
खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी बात पर परिवार के साथ असहमति होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। लेकिन उम्मीद न खोएं। शुभ अंक: 1 शुभ रंग : लाइट रेड
सिंह (LEO) : (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज के जो भी मौके मिले, उन्हें मिस न करें। छात्रों के लिए नए विकल्प खुलेंगे। फिलहाल भारी निवेश का इरादा छोड़ दें। उधार दिया हुआ पैसा मिलने में परेशानी आएगी। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: डार्क सिल्वर
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त-23 सितंबर)
आपको कमाई के नए रास्ते तलाशने होंगे। खर्च में अनचाही बढ़ोत्तरी हो सकती है। दफ्तर में दिन अच्छा नहीं बीतेगा। छात्रों का अच्छे इंस्टीट्यूट में एडमिशन हो सकता है। परिवार से मिला सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। छोटे ब्रेक पर जाने की उम्मीद है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग : येलो
तुला (LIBRA) : (सितम्बर 24-अक्टूबर 23)
अनचाहे मन से शुरू किए काम से अच्छा रिटर्न मिलेगा। दूसरों की बातों में न आएं, वे ठग सकते हैं। काम का बोझ कम करने के लिए दूसरों की मदद लें। कुछ नया शुरू करने की उम्मीद है। शुभ अंक: 9 शुभ रंग : ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आज परिवार को प्राथमिकता देंगे। घर में नए मेहमान आ सकते हैं। आज का दिन काफी व्यस्त और बोझिल बीतेगा। अपना शौक पूरा करना भारी पड़ सकता है। शुभ अंक: 18 शुभ रंग : रेड
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवम्बर-21 दिसम्बर)
किसी से मिलने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ेगा। जिस काम को टाल रहे थे, उसे आज पूरा कर देंगे। बिज़नेस से कुछ दिन का ब्रेक काम को हल्का कर देगा। कहीं से धन आने की संभावना है। शुभ अंक: 5 शुभ रंग : लाइट ग्रीन
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसम्बर-21 जनवरी)
ऑफिस के काम के कारण व्यस्त रहेंगे। साइड बिज़नेस करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी की मदद करने में संतुष्टि का अहसास होगा। जो काम शुरू करने वाले हैं, उसकी तैयारी पूरी करें। शुभ अंक: 17 शुभ रंग : स्काई ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी-19 फरवरी)
करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। अच्छी नेटवर्किंग का फायदा हो सकता है। स्वस्थ रहना मुश्किल नहीं होगा। आज किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक: 6 शुभ रंग : मैजेंटा
मीन (PISCES) : (फरवरी 20-मार्च 20)
स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा फिलहाल वापिस नहीं मिलेगा। फ़ैमिली लाइफ संतुष्टि से भरी रहेगी। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करने वालों को किसी ट्रिप पर जाना पड़ेगा। शुभ अंक: 15 शुभ रंग : ब्राउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।