आज का राशिफल (19 नवंबर 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (19 नवंबर 2022)

अपनी बॉडी और फिटनेस की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। फिजूल कार्यों में

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अपनी बॉडी और फिटनेस की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। फिजूल कार्यों में पैसा बर्बाद करने से बचें। परिवार के सदस्य की कामयाबी पर गर्व करेंगे। शाम को पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। 
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
कसरत करने से शारीरिक समस्याएं दूर होंगी। अच्छी आमदनी होने पर खुलकर खर्च करेंगे। घर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऑफिस में आपका मन लगेगा और एन्जॉय करेंगे। अचानक दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- रेड
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आर्थिक समस्याएं दूर होने से राहत मिलेगी। कड़ी मेहनत का फल फिटनेस के तौर पर मिलेगा। कोई आकर्षक डील आपके हाथों से जा सकती है। घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते है।  पार्टनर का खराब मूड ठीक करने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पिंक
कर्क (CANCER) :  (22 जून- 22 जुलाई)
हेल्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। विरासत में धन-संपत्ति मिलने की संभावना है।  घर के बदलाव आपको पसंद नहीं आएंगे। बिजनेस ट्रिप पर बाहर जाना पड़ सकता है।  छात्र अपने अच्छे प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लेमन
सिंह (LEO) :  (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
बीमार लोग किसी अच्छे डॉक्टर से परमार्श लें। आमदनी के अन्य स्रोत तलाशने की कोशिश करें। अच्छी नौकरी का अवसर हाथ से निकल सकता है। युवाओं के साथ अपना अनुभव व अच्छी बातें शेयर करें। कोई मित्र आपको पार्टी के लिए आमंत्रित कर सकता है। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- डीप स्काई ब्लू
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
अच्छी लाइफस्टाइल से आप फिट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर कोई भी गलती करने से बचें। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आ सकती है। यात्री में किसी कारणवश देरी होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- क्रीम
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
व्यापार में अच्छा फायदा होने की उम्मीद है।  हेल्दी रहने के लिए बाहर के खानपान से बचें। पारिवारिक विवाद आपकी समझदारी से दूर होंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और अच्छे करियर के लिए मोटिवेट करें। लवर के साथ बाहर जाने का प्लान बिगड़ सकता है। 
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पीला
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
अच्छा डाइट प्लान फोलो करने से आप फिट रहेंगे। अतिरिक्त खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। जरूरी कामों को समय से पूरा करना जरूरी है।  परिवार के युवा सदस्य आपसे कुछ डिमांड कर सकते है।  
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लैवेंडर
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अच्छी हेल्थ के कारण दिन भर फ्रेश फील करेंगे। घर पर किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है।  सेविंग्स के कारण आर्थिक तौर पर कोई समस्या नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान खुलकर मौज-मस्ती करेंगे। लवर के साथ रोमांस करने का मन कर सकता है। 
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- रेड
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
किसी कारणवश स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के लिए कोई लग्ज़री आइटम खरीद सकते हैं। बिजनेस को विस्तार करने के लिए दिन अच्छा है। नॉर्थ-ईस्ट दिशा में यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। लवर आपसे कुछ दिनों का समय मांग सकता है।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मैरून
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
बाहर के खानपान पर कंट्रोल करने से हेल्दी रहेंगे। ज्वेलरी खरीदते समय थोड़ा सावधान रहें। प्रोजेक्ट जमा करने से पहले एक बार दोबारा चेक कर लें। घर पर शांति और सुकून का अनुभव मिलेगा। पूर्व प्रेमी की आपके जीवन में एंट्री हो सकती है। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- डीप स्काई ब्लू
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
घेरलू उपाय से बीमार लोगों को लाभ मिलेगा। अपने बजट के अनुसार ही खर्चें करें। ऑफिस में सीनियर्स को आपके आइडियाज़ पसंद आएंगे। एक नई लव लाइफ की शुरूआत हो सकती है।  
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लाइट ग्रीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।