Horoscope: आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2024) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Horoscope: आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2024)

आज का राशिफल

01

मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)
हेल्थ पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आकर्षक डील से अच्छा प्रॉफिट होने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट पर परिस्थतियां पहले से बेहतर होंगी। प्रियजनों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- रेड

02

वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रयास करना जरूरी है। खर्चों पर लगाम लगाने के प्रयास सफल होंगे। अपनी स्किल्स के कारण मुश्किल काम भी आसान लेंगे। ज़ॉइन्ट फैमिली मेंबर्स के बीच प्यार बढ़ेगा।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- ब्राउन

03

मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)
वज़न कम करने के प्रयासों में पॉजिटिव रिज़ल्ट मिलेंगे। कमीशन एजेंट्स को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आपकी पोजीशन बेहतर होगी।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- ग्रीन

04

कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)
बैलेंस डाइट और जंक फूड से दूरी से हेल्थ अच्छी रहेगी। आर्थिक तौर पर फिलहाल कोई समस्या नहीं होगी। वर्कप्लेस पर बड़ी समस्याओं से भी आसानी से निपट लेंगे।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- येलो

05

सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
रेगुलर एक्सरसाइज़ करने से फिटनेस बेहतर होगी। नए काम को प्रॉफिटेबल बिज़नेस में कंवर्ट कर लेंगे। ऑफिस में टीम लीडर की जिम्मेदारी मिल सकती है।

लकी नंबर- 2, लकी कलर- व्हाइट

06

कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)
स्वस्थ रहने के लिए फिटनेस एक्टिविटी जरूरी है। पूर्व निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। ऑफिस में आज एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

लकी नंबर- 17, लकी कलर- ग्रे

07

तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। एक्स्ट्रा इनकम होने पर लग्ज़री आइटम खरीद सकते हैं। बिज़नेस फील्ड में बड़े प्लेयर साबित हो सकते हैं।

लकी नंबर- 17, लकी कलर- पर्पल

08

वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
नई प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। अकेडमिक फ्रंट पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। हेल्थ में सुधार लाने के लिए प्रयास करने होंगे। महंगी वस्तु खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं।

लकी नंबर- 3, लकी कलर- ब्लू

09

धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
पुरानी बीमारी से निजात मिलने पर हेल्थ अच्छी होगी। करियर में प्रमोशन मिलने की संभावना है। करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बीतेगा।

लकी नंबर- 11, लकी कलर- ऑरेंज

10

मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)
बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। फाइनेंशियल फ्रंट पर चीजें पहले से बेहतर होगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्य का मूड ठीक करने का प्रयास करें।

लकी नंबर- 5, लकी कलर- बेज

11

कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
फिटनेस के मामले में फिलहाल भाग्यशाली रहेंगे। आर्थिक मदद मिलने से अपने सपने पूरे कर सकते हैं। बिज़नेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार में खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आज के दिन यात्रा पर न जाना बेहतर होगा।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- मैरून

12

मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज के दिन शांति और सुकून की तलाश में रहेंगे। पूर्व निवेश में रिटर्न से बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। स्वभाव में बदलाव करने से परिवार में प्यार बढ़ेगा।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- मैजेंटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।