आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2021)

मेष (ARIES) : मुश्किल समय में आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सबको हौसला प्रदान करेगा। कारोबार के क्षेत्र में आपको

मेष (ARIES) : मुश्किल समय में आपका सकारात्मक दृष्टिकोण सबको हौसला प्रदान करेगा। कारोबार के क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे । प्रेमी-युगल के लिए समय उत्तम है। परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।
वृष (TAURUS) : कुछ नजदीकी संबंधियों द्वारा आपके लिए परेशानी खड़ी की जा सकती है जिससे राहत पाना आपके ​लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। धैर्य एवं विवेक से काम लें। कुछ न कुछ राह अवश्य मिलेगी। किसी पूर्व परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन (GEMINI) : दूसरों की बातों पर भरोसा न करके स्वयं के निर्णय को प्राथमिकता दें। समय के अनुसार व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर के रख-रखाव संबंधी कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव बन सकता है।
कर्क (CANCER) : व्यावसायिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी। फिर भी जरूरत के अनुसार काम चलता रहेगा। अपनी भरोसेमंद पार्टियों के साथ सम्पर्क बनाए रखें। आफिस का काम में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जरूरत से ज्यादा कार्यों की जिम्मेदारी न लें। दिक्कत महसूस होने पर डाक्टर से सलाह अवश्य लें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। संतान पत्र से सुख मिलेगा। 
कन्या (VIRGO) : आज परिवार में किसी के जन्मदिन की छोटी-मोटी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। राजनितिक क्षेत्र से जुड़े लोग किसी गैर कानूनी काम में रिस्क न उठाये समय आपके प्रतिकूल है। मानहालि का दोष लग सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें।
तुला (LIBRA) : जीवन को सकारात्मक नजरिये से समझने का प्रयास करें और विषम परिस्थितियों में अपनी मन:स्थिति को मजबूत बनाए रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के बावजूद कुछ समय स्वयं के लिए निकालना बेहद जरूरी है। 
वृश्चिक (SCORPIO) : व्यस्सता के बावजूद कुछ समय स्वयं के लिए निकालना बेहद जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। बुरे प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : आज परिवार में किसी सदस्य की जन्मदिन की तैयारी हो सकती है। शाम के समय मित्र एवं परिवार के साथ हास-परिहास एवं मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी कार्यों के धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : अतीत की कोई नकारात्मक बातें अपने पारिवारिक जीवन पर न पड़ने दें। किसी के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। व्यावसायिक  स्थिति बेहतर होगी। अधिकतर काम फोन के माध्यम से मिल जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) :  किसी के साथ व्यापारिक मुद्दे पर बातचीत करते समय उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें क्योंकि दलाली द्वारा आपको धोखा मिल सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन एवं हास-परिहास में उचित समय व्यतीत होगा।
मीन (PISCES) : काम के साथ-साथ मनोरंजन एवं हास-परिहास में उचित समय व्यतीत होगा। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किसी भी नकारात्मक परिस्थितियों में अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।