आज का राशिफल (14 नवंबर 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (14 नवंबर 2022)

अच्छी सेहत के लिए आपको सीरियस होना पड़ेगा। सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। ऑफिस में मुश्किल

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)

अच्छी सेहत के लिए आपको सीरियस होना पड़ेगा। सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। ऑफिस में मुश्किल कार्य सौंपे जा सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर प्लान करें। 

शुभ अंक- 15, शुभ रंग- नेवी ब्लू

वृष (TAURUS) :(21 अप्रैल- 20 मई)

दूसरों पर फिजूल खर्चा ना करें। कार्यक्षेत्र पर प्रगति होने की संभावना है। जरूरत से अधिक कसरत भी नुकसानदेय है। पुराने मित्र से मिलने दूसरे शहर जाएंगे। प्रोपर्टी संबंधित सौदा हाथ से जाने ना दें। 

शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला

मिथुन (GEMINI) :(21 मई- 21 जून)

पौष्टिक आहार से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। बात करने से पारिवारिक मामलें सुलझ जाएंगे। रियल एस्टेट में निवेश से पहले सलाह जरूरी है। प्रेमी से सरप्राइज़ गिफ्ट पाकर खुशी मिलेगी। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- क्रिमसन

कर्क (CANCER) :(22 जून- 22 जुलाई)

बीमार लोग सेहत को नजरअंदाज ना करें। लोन की अर्जी आसानी से अप्रूव हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्य की सलाह आपके काम आएगी। सड़क यात्रा के दौरान ट्रैफिक मिलने से देरी होगी।

शुभ अंक- 2, शुभ रंग- क्रीम

सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 

आलस्य का त्याग कर जिम जॉइन करें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। पुराने अटके काम पूरा करने के लिए समय मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। प्रोपर्टी खरीदने का विचार फिलहाल टाल दें। 

शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला

कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)

आर्थिक तौर पर फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं। फिटनेस को लेकर सीरियस होने की जरूरत है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पसंदीदा जगह जाने से मूड अच्छा होगा। प्रेमी को इंप्रैस करना आज मुश्किल होगा। 

शुभ अंक- 1, शुभ रंग- रेड

तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आर्थिक स्थिति बेहतर करने के प्रयास सफल होंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। फिटनेस पाने के लिए दृढ़ निश्चय जरूरी है। कोई रिश्तेदार आपसे रूठ सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। 

शुभ अंक- 17, शुभ रंग- मैटेलिक ब्लू

वृश्चिक (SCORPIO) :(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 

आर्थिक स्थिति की ओर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स से डांट पड़ सकती है। परिवार में बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दोस्तों के साथ नई जगह की यात्रा पर जाएंगे। समय ना देने के कारण प्रेमी नाराज हो सकता है। 

शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फिरोज़ी

धनु (SAGITTARIUS) :(23 नवंबर- 21 दिसंबर)

फिट रहने के लिए सीरियस होकर जिम जॉइन करें। कमाया हुआ पैसा सोच-समझकर ही निवेश करें। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां आपके कंट्रोल में रहंेगी। माता-पिता के साथ बहस करने से बचें। शाम को प्रेमी के साथ रोमांस का मौका मिलेगा। 

शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लाइट ब्लू

मकर (CAPRICORN) :(22 दिसंबर-21 जनवरी)

नई जीवनशैली अपनाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग अड़चन पैदा कर सकते हैं। जल्द प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। प्रेमी के साथ रोमांटिक डेट प्लान करेंगे। 

शुभ अंक- 7, शुभ रंग- इंडिगो

कुम्भ (AQUARIUS) :(22 जनवरी- 19 फरवरी)

नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर आपके प्रयास सफल होंगे।

शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मैरून

मीन (PISCES) :(20 फरवरी- 20 मार्च)

डाइट कंट्रोल करें और नियमित व्यायाम करें। किसी मित्र से पैसे उधार ले सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको सौंपी जाएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। करीबी रिश्तेदारों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। 

शुभ अंक- 11, शुभ रंग- ऑरेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।