मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
परिवार की खुशी के लिए कुछ खर्च करना पड़ सकता है। पुरानी फ्रेण्डशिप में जाने का अवसर प्राप्त होगा। गोचर ग्रह आपके पक्ष के बने हुए हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव होगी
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
बिजनेस से संबंधित यात्रा से निश्चित तौर पर लाभ होना चाहिए। मेहनत से काम करते रहेंगे, तो आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। नए कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
राशि से आने वाला दसवां चन्द्रमा मौज मस्ती करवा सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभावित है। प्रेम संबंधों में नई बात आयेगी। किसी विवाद का नतीजा आपको शाम तक मिल जाएगा
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
कार्यक्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिजनों का सहयोग मिल जाने से मन प्रसन्नता का संचार होगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
बिजनेस में कुछ नया करने की सोचेंगे। शाम तक आपको कुछ बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। लेकिन दोपहर से पहले कुछ सावधानी रखने की आवश्यकता है। सोच विचार कर खर्च करें
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
गोचर के ग्रह आपको लाभ तो देंगे समय पर निर्णय लेने का बहुत महत्व है। आपका गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। साथ ही अपना स्टॉक और बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। हार्डवेयर या इलेक्ट्रिक आदि का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
परिश्रम को महत्व दें उसी के आधार पर आपको आज परिणाम मिलने वाले हैं। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। बिजनेस में कुछ उलटफेर संभव है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। बिजनेस संबंधी योजनाएं अटक सकती हैं। नकारात्मक गोचर ग्रहों के कारण विरोधी सिर उठायेंगे। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आसपास के लोग ही आपका अहित करना चाहेंगे। आप अपनी स्थिति को मजबूत रख पाने में सफल रहेंगे। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज आपके किसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पोजिटिव आ सकती है। अलग-अलग स्रोतों से आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। लोगों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन होगा
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं