मेष (ARIES) : बजट बनाकर चलें, खर्च पर नियंत्रण रहेगा। समझदारी और निष्पक्षतापूर्ण निर्णय ले सकेंगे। निगाह लक्ष्य पर टिकाए रहना होगा, सफल होंगे। घरेलू माहौल उत्साहपूर्ण रखने में सक्षम रहेंगे। जिम्मेदारी बढ़ने वाली है, धैर्य से निपटा सकते हैं।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग :नारंगी
वृष (TAURUS) : लंबे इंतजार के बाद करियर में ऊंचाई मिलने वाली है। फिजूलखर्ची से बचना होगा, बजट बिगड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण घरेलू अशांति बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधि में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी का मामला कानूनी दांव पेंच में फंसने के संकेत हैं।
शुभ अंक :18 शुभ रंग :केसरिया
मिथुन (GEMINI) : सबआर्डिनेट की मदद से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आमदनी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है, धैर्य रखें। घर के बुजुर्ग से बातचीत करते समय शांतचित रहें। व्यायाम करने से ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे। विदेश यात्रा का अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें।
शुभ अंक :17 शुभ रंग :बॉटल ग्रीन
कर्क (CANCER) : आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा। किसी को दिया गया उधार वापस मिल जाने की उम्मीद है। गलतफहमी परिवार के लोगों को बीच दरार बढ़ा सकती है। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ने का सकारात्मक असर दिखाई देगा। प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम संतोषजनक रहने वाला है।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : परपल
सिंह (LEO) : शेयर में पैसा लगा सकते हैं, निर्णय सही साबित होगा। घरेलू माहौल सुखद और संतोषजनक रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट के कारण व्यस्त रहेंगे,संतुलन कठिन होगा। व्यायाम करने का अपेक्षित फायदा मिलने वाला है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहें।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : केसरिया
कन्या (VIRGO) : दिन सार्थक रहेगा,कुछ महत्वपूर्ण काम करने वाले हैं।
कार्यक्षेत्र में अपेक्षित रिजल्ट मिलने वाला है,भरोसा रखें। ट्रैडर्स की आमदनी बढ़ने के संकेत हैं, प्रयास करते रहें। किसी प्रोजेक्ट में अच्छे प्रदर्शन से बॉस को खुश कर देंगे। कानूनी मामले में फंसे प्रॉपर्टी में दिलचस्पी लेना ठीक नहीं।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
तुला (LIBRA) : उम्मीद से बेहतर आमदनी रहेगी, आय के नए श्रोत खुलेंगे। घरेलू स्तर पर सुख शांति बरकरार रहने की उम्मीद है। सेवा क्षेत्र में काम करने वालों के लिए स्थिति प्रतिकूल रहेगी।
अच्छे पाचन की वजह से पसंदिदा खाना बेझिझक खा सकेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, काम में सफलता मिलने वाली है। वित्तीय स्तर पर सफल रहेंगे, आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होगा, इसका फायदा मिलेगा। वेट कम करने के लिए किसी फिटनेस सेंटर का सहारा लेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का सही मौका है, समय आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक :1 शुभ रंग : पीच
धनु (SAGITTARIUS) : जीवन में स्थायित्व आने का आभास कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल जाने वाला है। घरेलू मामले को धैर्य और गंभीरता के साथ निपटाएं। नेगेटिव कांपिटिशन से बचें, इससे क्षमता प्रभावित होगी। पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है,गर्व करेंगे।
शुभ अंक :7 शुभ रंग : मजेंटा
मकर (CAPRICORN) : अच्छे मनी मैनेजमेंट और स्किल के कारण सफलता मिलेगी। काम का तौर तरीका बदलने का फायदा होगा,संतुष्ट रहेंगे। घर में उत्साह और प्रेम का वातावरण रहेगा,सुकून मिलेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अच्छी बातों पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी डील फायदेमंद रहेगा,बजट में काम हो जाने वाला है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : आसमानी
कुम्भ (AQUARIUS) : आमदनी का जरिया खुलेगा, नया उद्यम शुरु करेंगे। तनाव के कारण घरेलू शांति प्रभावित होने का खतरा है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा,तारीफ मिलेगी। कम्यूनिकेशन स्किल सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। हल्के व्यायाम और मेडिटेशन से मन को सुकून मिलेगा।
शुभ अंक :1 शुभ रंग : मरुन
मीन (PISCES) : परीक्षा परिणाम अपेक्षित रहेगा,मेहनत जारी रखें। लोन समय पर चुका पाना कठिन हो सकता है। नई चुनौती से सामना होने वाला है,तैयार रहना होगा। कार्यक्षेत्र में पहचान बनाना आसान नहीं,वक्त लगेगा। फिट रहने के लिए जरुरी कदम उठाना शुरु करेंगे।
शुभ अंक :11 शुभ रंग : बैंगनी