आज का राशिफल ( 4 नवंबर 2020 ) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल ( 4 नवंबर 2020 )

क्रिकेट में सट्टेबाजी से धन हानि हो सकती है, सोच समझकर कोई कदम उठाएं। जोखिम भरे कार्य न

मेष (ARIES) : मांगलिक कार्य से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से मन में प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। वाहनादि ध्यान से चलाएं। सामाजिक समारोह में सम्मान मिलेगा।
वृष (TAURUS) : अपने शानदार अभिनय से जनता के दिलों पर राज करेंगे। पिता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु आपके कार्य में अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। धोखाधड़ी से सावधान रहें। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : परिवार के किसी सदस्य से मिलकर नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णण न लें अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : वाहन खरीदने का शुभ योग है। आय से अधिक व्यय की अधिकता रहेगी। मन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा धोखा मिल सकता है।
सिंह (LEO) : क्रिकेट में सट्टेबाजी से धन हानि हो सकती है, सोच समझकर कोई कदम उठाएं। जोखिम भरे कार्य न करें। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा मिलने के योग नही हैं।
कन्या (VIRGO) : माता से अत्यधिक लगाव रहेगा। शिक्षा के लिए विदेश गमन हो सकता है। उच्चाधिकारी से मिलकर मन में खुशी होगी। वाहनादि तेज गति से न चलाएं। नया कार्य आरम्भ करना परेशानी का कारण बन सकता है।
तुला (LIBRA) : मुकदमेबाजी में आज विजय प्राप्त हो सकती है। नजदीकी रिश्तेदार से जमीन-जायदाद के बारे में विवाद हो सकता है। किसी राजनेता के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोकामना पूरी होगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : दमा के मरीज अपने स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें। बहन की शादी को लेकर मन चिंतित रहेगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकतरों से सावधान रहें। कारोबार के क्षेत्र में धन लाभ के योग बन सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : बाहर जाते समय लोगों से दूरी बनाएं रखें अन्यथा कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है। विवाह योग्य नवयुवक-नवयुवती के लिए समय शुभ है, शादी के बन्धन में बध सकते हैं। मित्र धोखा दे सकता है।
मकर (CAPRICORN) : विद्यार्थी वर्ग किसी उच्चाधिकारी द्वारा पुरस्कृत हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई करीबी मित्र धोखा दे सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ मिल सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : पुराने मित्र से पैसे के लेन-देन के मामले में झगड़ा हो सकता है। पिता से मनमुटाव रहेगा। वाहन एवं जमीन खरीद सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
मीन (PISCES) : दोपहर के बाद मजदूर वर्ग मशीनरी का कार्य करते समय सावधान रहें। अचानक ब्याज के पैसे मिल सकते हैं। शुगर के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दूर की यात्रा करने से लाभ प्राप्त होने के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।