आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2021)

किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा आपस में

मेष (ARIES) : प्रोपर्टी से संबंधित लेन-देन की योजनाएं बनेंगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। अध्ययनरत युवाओं की प्रतिभा विशेष रूप से निखर के आएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

वृष (TAURUS): किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा आपस में समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित रखें। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन (GEMINI) : लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी महसूस होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शब्दों की मर्यादा बनाए रखें

कर्क (CANCER) : वाहनादि से सावधान रहें, चोट लगने या किसी दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति को स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाई-बहन के बीच रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

सिंह (LEO) : युवा वर्ग खर्च के मामलों में दरियादिली न दिखाएं बजट का ध्यान अवश्य रखें। महिलाएं घरेलू कार्य की अधिकता से कमजोरी व थकान महसूस करेंगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें

कन्या (VIRGO) : धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। इस समय निवेश करने की जो योजना बना रहे हैं भविष्य में बेहतर परिणाम देंगी। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला (LIBRA) : मन में बिना किसी कारण के अशांति एवं तनाव महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सान्निध्य में अवश्य बिताएं। बड़े व्यवसायी वर्ग अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। जांच हो सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : नौकरीपेशा व्यक्ति का आफिस में बॉस द्वारा गलत व्यवहार से मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। किसी खास मित्र का वैचारिक सहयोग राहत दिलाएगा। प्रेमी युगल किसी मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं।

धनु (CAPRICORN) :ग्रह गोचर, भाग्य दोनों आपके पक्ष में हैं, परन्तु इनका उपयोग आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। समय एवं बल का सद्पयोग करें। अन्यथा कोई महत्वपूर्ण बड़ा आर्डर कैंसिल हो सकता है।

मकर (CAPRICORN) : विगत दिनों से चल रही किसी समस्या का समाधान होने से मानसिक राहत मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी कागजात में हस्ताक्षर करते समय भलीभांति पढ़ लें।

कुम्भ (AQUARIUS) : घर के बातावरण को अनुशासित बनाए रखना अति आवश्यक है। आज के दिन किसी से उधारबाजी न करें। व्यापार में अपनी कार्यप्रणाली संबंधित गतिविधियों में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें।

मीन (PISCES) : आज का दिन मार्केटिंग संबंधित कार्यों में पेमेंट कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। सहयोगियों का सहयोग बना रहेगा। वाहनादि से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।