आज का राशिफल (27 दिसंबर 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (27 दिसंबर 2022)

आज के दिन मन अच्छा रहेगा।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के साथ ब्रेक पर जा सकते हैं। दोस्तों के बीच खिटपिट हो सकती है। पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी। पार्टनर के साथ मौसम का मजा लेंगे।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग : गहरा नीला
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
पैसों के मामले अब बेहतर होंगे। अचल संपत्ति से लाभ मिलेगा। आप विदेश ट्रिप पर जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर सावधान रहेंगे। रोमांस के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : सफेद
मिथुन (GEMINI) :  (21 मई- 21 जून)
करीबी दोस्त से मुनाफे की बात होगी। बिजनेस में कोई डील फाइनल करेंगे। हेल्दी डाइट-एक्सरसाइज से फिट रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। सिंगल लोगों की लव लाइफ शुरू होगी। 
शुभ अंक: 3, शुभ रंग : पीला
कर्क (CANCER) :  (22 जून- 22 जुलाई)
वर्कप्लेस में काम की तारीफ होगी। रियल एस्टेट में निवेश से लाभ होगा। फैमिली संग छोटे ट्रिप पर जाएंगे। संपत्ति का विवाद सुलझ जाएगा। एक्स के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ अंक: 4, लकी कलर: इंडिगो
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। सिर दर्द जैसी बीमारी खत्म हो जाएगी। सिंगल लोगों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : सफेद
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ सकती है। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते सुधर सकते हैं। प्यार के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग : हल्का नीला
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
वर्कप्लेस में मेहनत करनी पड़ेगी। लापरवाही करने से हेल्थ बिगड़ेगी। सावधानी से इंवेस्टमेंट करना होगा। आज के दिन परिवार के साथ रहेंगे। रिलेशनशिप की नई शुरूआत होगी।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग: डार्क ग्रे
वश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
आज के दिन मन अच्छा रहेगा। बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। ट्रिप पर जाने से फ्रेश फील करेंगे। आज आपकी हेल्थ सही नहीं रहेगी। पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताएंगे।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : गुलाबी
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
एक्सपलोर करने का मौका मिलेगा। ट्रैवलिंग से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। वर्कप्लेस में समर्पण की सराहना होगी। हेल्थ में छोटे-मोटे सुधार दिख सकते हैं। गलत फैसले आपके रिश्ते बिगाड़ देगा।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग : सफेद
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
मामूली हेल्थ प्रॉब्लम बनी रहेगी। आपके लिए आय के स्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। इंवेस्टमेंट के लिए सही डील मिलेगी। पार्टनर से जुड़े इंपॉर्टेंट फैसले लेंगे।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग: वायलेट
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
यादगार यात्रा पर जा सकते हैं। बॉस से कहासुनी हो सकती है। पुराने रोग अब ठीक हो जाएंगे। आप खेत में इंवेस्ट कर सकते हैं। पार्टनर से कोई गुड न्यूज मिलेगी।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : सफेद
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। फिटनेस रूटीन को फॉलो करेंगे। फैमिली लाइफ में प्रॉब्लम आएगी। सेविंग अमाउंट में बढ़ोत्तरी होगी। पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: स्काई ब्लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।