आज का राशिफल (25 दिसंबर 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (25 दिसंबर 2021)

वाणी को नियंत्रित रखें। किसी संबन्धी से झगड़ा न करें। किसी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर

मेष (ARIES) : पूजा-पाठ से घर में रौनक होगी। रिश्तेदार से मिलकर दिल में प्रसन्नता का भाव जगेगा। बाहर जाते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने का भय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : कोरोना के मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अन्यथा बीमारी गम्भीर रूप धारण करने का भय है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता की सेहत में कुछ सुधार आ सकते हैं। खान-पान का ध्यान दें।

मिथुन (GEMINI) : आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मन में कोई नया कार्य करने की उत्सुकता रहेगी। बिजली संबन्धी कार्य करते समय ध्यान रखें। रोजगार में तरक्की मिलेगी।

कर्क (CANCER) : बहन की शादी का रिश्ता पक्का हो सकता है। मन में खुशी बनी रहेगी। अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की मिलेगी। किसी बीमारी के संबन्ध में डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है।
सिंह (LEO) : अपने वक्तव्य से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाकर आनन्द उठा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी एवं मुकदमे बाजी में निराशा मिल सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) : संगीत एवं मनोरंजन के क्षेत्र में यश की प्राप्ति मिल सकती है, कहीं घूमने का अवसर प्राप्त होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है। गृहणियां घरेलू कलह से परेशान रहेंगी।

तुला (LIBRA) : कनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग के लिए प्रतिकूल समय चल रहा है। राज-दरबार में सम्मानित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। रोजगार के अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : धार्मिक स्थलों पर जाते समय जेबकतरों से सावधान रहें। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। सगे-सम्बन्धियों से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी महिला मित्र से मित्रता हो सकती है। मन में उत्तेजना रहेगी।

धनु (CAPRICORN) : उच्चाधिकारियों के द्वारा किसी लाभ के पद की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति के शुभ योग हैं। वाहनादि मन्द गति से चलाएं, समय आपके प्रतिकूल चल रहा है। सेहत का ध्यान रखें। रोजगार में लाभ मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : प्राइवेट नौकरी वालों के लिए कार्य का दबाव बन सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी से परेशान हो उठेंगे। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी का भय है। माता से बहस न करें।
कुम्भ (AQUARIUS) : वाणी को नियंत्रित रखें। किसी संबन्धी से झगड़ा न करें। किसी कार्य को करने से पहले सोच-विचार कर करें। मन में संशय न पालें। राजनयिक संबन्ध अच्छे होंगे। कला के क्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति करेंगे।

मीन (PISCES) : जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी सैन्य क्षेत्र में नौकरी के लिए आमंत्रण पत्र आ सकता है।  बहन-बहनोई के रिश्तों में खटाश आ सकती है। नेत्र विकार हो सकता है। ऑखों का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।