आज का राशिफल (24 जनवरी 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (24 जनवरी 2022)

आज आप अपने करियर को लेकर डेडिकेटेड रहेंगे। काम के सिलसिले में अचानक ट्रिप पर जाना पड़ेगा।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
आज आप अपने करियर को लेकर डेडिकेटेड रहेंगे। काम के सिलसिले में अचानक ट्रिप पर जाना पड़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी फिर भी किसी लापरवाही से बचें।  सेविंग्स और बजट का पूरा ध्यान रखें,सब ठीक रहेगा। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग   : ग्रीन
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May20)
फैमिली के साथ आपकी बॉंडिंग अच्छी होने की उम्मीद है। किसी भी कारण से आज ट्रैवल करने से परहेज रखें। सेहत के मामले में निश्चिंत रहें,सब अच्छा रहने वाला है। स्टॉक मार्केट या रियल स्टेट में निवेश करने का सही मौका है। 
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: सैफरन
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
छोटी छोटी बातों में खुशियां तलाशना सीख सकते हैं। पढाई के साथ ही एक्स्ट्रा कैरिकूलर को भी वेल्यू दें। फानेंशियल ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने वाली है।  किसी फैमिली मैंबर के अचीवमेंट को सेलिब्रेट करेंगे। 
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)
स्टॉक मार्केट या रियल स्टेट में निवेश करना अच्छा रहेगा।
परिवार के किसी बच्चे को आपके गाइडेंस की जरुरत होगी। बिजनेसपर्सन को कोई नया रिस्क लेने से बचना चाहिए।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ऑरेंज
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
आपकी सुबह खिली खिली रहेगी, उर्जावान रहेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न आपको सरप्राइज कर सकता है।पैरेंट्स के साथ आपका रिलेशन और मजबूत होने वाला है। स्टूडेंट्स को कमजोर विषय पर ज्यादा ध्यान देना होगा। 
शुभ अंक : 17, शुभ रंग: पर्पल
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
पास्ट इन्वेस्टमेंट से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आज थोड़ा उतार चढाव लगा रहेगा। फैमिली के साथ टाइम बिताने का मौका मिल सकता है। पॉजिटिविटी के जरिये किसी भी चैलेंज को जीत सकते हैं। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग: रेड
तुला (LIBRA) :  (Sep 24-Oct 23)
आज का दिन सभी मामले में बेहद समान्य रहेगा। कहीं बाहर घूमने जाना काफी रोमांचक हो सकता है। ऑफिस के सभी कामों को पूरा करना संतोष देगा। नई चीजें सीखने या जानने के लिए मनोबल ऊंचा रखना होगा। 
शुभ अंक:18, शुभ रंग: सिल्वर
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
मार्निग वॉक और हेल्दी ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में जो मेहनत की है,उसका रिजल्ट मिलने वाला है। बुक की गई कोई चीज समय से पूर्व ही रिसिव हो जाएगा। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग   : ऑफ व्हाइट
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
वर्कप्लेस का पॉजिटिव माहौल उत्साहित रखेगा। फाइनेंशियल मैटर पर सोचने का ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा। सिबलिंग
आपका मूड ठीक रखने के लिए पार्टी दे सकता है। 
शुभ अंक : 5, शुभ रंग: सैफरन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
पूरे दिन फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में किसी से बहस होने की संभावना है। निवेश से या किसी अन्य श्रोत से आमदनी होगी। पुराने कमिटमेंट को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : मजेंटा
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
कार्यक्षेत्र के चैलेंजेज को अपने स्मार्टनेस से सुलझा लेंगे। रियल स्टेट या स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं। किसी को उधार देना मंहगा पड़ सकता है,सतर्क रहें। करीबी लोगों के साथ वक्त गुजारने का प्लान कर सकते हैं। 
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : ग्रे
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
वर्कलोड बढने वाला है,पर्सनल टाइम से समझौता करना पड़ेगा। आसपास के लोग आपके अच्छे फूड हैबिट से प्रभावित होंगे। स्टूडेंट्स के लिए फोकस्ड रहना आसान होगा,निश्चिंत रहें।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग: येलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।