आज का राशिफल (23जनवरी 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (23जनवरी 2022)

रेग्युलर मेडिटेशन करने से हेल्दी रहेंगे।आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मेष (ARIES) : (21 मार्च-20 अप्रैल)
रेग्युलर मेडिटेशन करने से हेल्दी रहेंगे।आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। फाइनेंस को अच्छी तरह मैनेज करेंगे। परिवार के साथ तकरार हो सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। 
शुभ अंक-4, शुभ रंग-पिंक
वृष (TAURUS) : (अप्रैल 21-मई20)
स्प्रिचुअलिटी की ओर रुचि बढ़ेगी। वर्कप्लेस में माहौल नेगेटिव रहेगा। रेग्युलर हेल्थ चेकअप करवाते रहें। आज पैसों की समस्या नहीं होगी। पार्टनर को गुलदस्ता उपहार में दें। 
शुभ अंक-5, शुभ रंग-लाइट ब्लू
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून)
यात्रा के लिए आपका दिन अच्छा है। रियल एस्टेट में निवेश से लाभ होगा। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। एक्सपर्ट से अपनी प्रॉब्लम शेयर करें। पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। 
शुभ अंक-11, शुभ रंग-पर्पल
कर्क (CANCER) : (22 जून -22 जुलाई)
अच्छा पारिवारिक समय बीतेगा। आज के दिन ट्रैवल करने से बचें। म्यूचुअल फंड से बेनिफिट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने प्यार का इजहार करना सीखें। 
शुभ अंक-6, शुभ रंग-मैजेंटा
सिंह (LEO) : (23 जुलाई -23 अगस्त)
वर्कप्लेस में दिन अच्छा बीतेगा। प्रोपर्टी में इंवेस्ट से फायदा होगा। ट्रैवलिंग करने से तनाव कम होगा। फिटनेस के लिए प्रोटीन ज्यादा लें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। 
शुभ अंक-15, शुभ रंग–क्रीम
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें। आपके आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। फैमिली के साथ बहस हो सकती है। पार्टनर के प्रति प्यार का इजहार करें। 
शुभ अंक-2, शुभ रंग-ग्रीन
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर-23 अक्टूबर)
इंवेस्ट करना फायदेमंद रहेगा। डाइट में सप्लीमेंट शामिल करें। प्रोफेशनली कुछ प्रॉब्लम आएंगी। परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : पीच
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आज का दिन काफी बैलेंस्ड रहेगा। बॉस आपके आइडिया पसंद करेंगे। अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करें। छोटे भाई-बहन को कोई गिफ्ट दें। लव लाइफ के लिए ईगो सही नहीं है। 
शुभ अंक-9, शुभ रंग-मैरून
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर-21 दिसंबर) 
ट्रैवलिंग के लिए अच्छा दिन है। स्प्रीचुअलिटी की ओर रुझान बढ़ेगा। निवेश के लिए दिन सही नहीं है। डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करें। पार्टनर के प्रति प्यार जरूर जताएं। 
शुभ अंक-8, शुभ रंग-व्हाइट
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी)
कोई दूर का रिश्तेदार घर आ सकता है। पसंदीदा जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। प्रोफेशनली आज कुछ परेशानियां आएंगी। आज का दिन फाइनेंशियली बैलेंस्ड रहेगा। पार्टनर के साथ मन की बातें शेयर करें। 
शुभ अंक-5, शुभ रंग-लाइट ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी -19 फरवरी)
उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। आज के दिन आप ट्रैवलिंग पर न जाएं। नियमित रूप से जंक फूड खाने से बचें। वर्कप्लेस में आपका दिन सामान्य रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक-11, शुभ रंग- ऑरेंज
मीन (PISCES) : (20 फरवरी-मार्च 20)
ऑफिस में जल्द प्रमोशन मिल सकता है। हेल्थ बिगड़ने पर तुरंत ट्रीटमेंट करवाएं। प्रोपर्टी में निवेश करने से फायदा मिलेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। गलतियां स्वीकारने से रिश्ते बेहतर होंगे। 
शुभ अंक-9, शुभ रंग–गोल्डन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।