आज का राशिफल ( 21 अक्टूबर 2020 ) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल ( 21 अक्टूबर 2020 )

अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से साझा न करें। सोने-चांदी के दामों में गिरावट बनी रह सकती है। दाम्पत्य

मेष (ARIES) : नए-नए तथ्यों की खोज करेंगे। बुद्धिजीवियों द्वारा सम्मानित होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा धोखा हो सकता है। माता के उदर कष्ट से परेशान हो सकते हैं। सुख-सुविधा के साधन बन सकते हैं। 
वृष (TAURUS) : मन में कोई वहम न पालें, स्वयं के ऊपर भरोसा रखें। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। कोई खास मित्र एवं करीबी संबन्धी आपको धोखा दे सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 
मिथुन (GEMINI) : कारोबार की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। सगे-संबन्धियों के शादी अवसर पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
कर्क (CANCER) : प्रशासनिक क्षेत्र में अपने कार्य व्यवस्था के कारण सम्मानित होंगे। मन में कुछ नया करने का भाव जागृत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह (LEO) : अपनी व्यक्तिगत बातें किसी से साझा न करें। सोने-चांदी के दामों में गिरावट बनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन-धान्य की पूर्ति होगी। गरीबों की मदद कर सकते हैं। सेहत खराब हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : भौगोलिक क्षेत्र में अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा, जिसके प्रति रुचि जागृत होगी। किसी नई महिला मित्र से मित्रता हो सकती है। वर्षों से किए गए परिश्रम का फल आज प्राप्त हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। 
तुला (LIBRA) : पति की बीमारी को लेकर मन चिंतित रहेगा। माता के प्रति स्नेह-भाव अधिक रहेगा। धन-लाभ की प्राप्ति हो सकती है। बाहर निकलते समय स्वयं को सुरक्षित रखें अन्यथा कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है। 
वृश्चिक (SCORPIO) : बिजली का कार्य करते समय सावधानी रखें। सरकारी कर्मचारी से किसी बात पर बहस हो सकती है। राजनयिक संबन्ध अच्छे रहेंगे। समाज में रुतबा रहेगा। घर में किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। 
धनु (SAGITTARIUS) : दमा के मरीज खान-पान के संबन्ध में अपनी सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बहन-बहनोई के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। पत्नी से कलह के कारण मन दुखी हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : अपने अभिनय एवं कला-कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे। अन्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनेंगे। मित्र से धोखा मिल सकता है। भाई के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। शुभ कार्य पर खर्च होगा।  
कुम्भ (AQUARIUS) : किसी नेवी आफिसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आय-व्यय की अधिकता से मानसिक कष्ट बना रह सकता है। शत्रु से सावधान रहें। कारोबारी उलझनें रह सकती है। 
मीन (PISCES) : घर में भौतिक सुख-सुविधा के पूर्ण साधन होंगे, फिर भी मन अशान्त रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। तेज वाहनादि न चलाएं। जेबकतरों से सावधान रहें। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।