आज का राशिफल (21 जुलाई 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (21 जुलाई 2021)

अनुसंधान संबन्धी कार्यों में उपलब्धि मिलेगी। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र से साझा हो सकता हैं। सरकारी

मेष (ARIES) : किसी नए शोध में उपलब्धि प्राप्त होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। किसी उच्चाधिकारी से लाभ प्राप्त होगा। डॉक्टर से सलाह की जरूरत पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा ध्यान से करें।

वृष (TAURUS) : व्यापारी वर्ग पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। नये मित्रों से सम्पर्क बनेंगे। किसी के साथ मिलकर व्यापार ना करें।

मिथुन (GEMINI) : अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धिजीवों द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। माता-पिता बच्चों की तरक्की से गर्व महसूस करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। तेज वाहनादि ध्यान से चलायें।

कर्क (CANCER) : मित्र से विश्वासघात हो सकता है, मित्र के प्रति सचेत रहें। प्रशासनिक क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लेखकों को पुरस्कृत किया जा सकता है। कोई जोखिम का कार्य ना करें।

सिंह (LEO) : बैंक में नौकरी करने के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी पेशा वालों के लिए कार्यभार अधिक रहेगा। परिवार के किसी सदस्यों से मनमुटाव बना रह सकता है। घर में शुभ कार्य होगा।

कन्या (VIRGO) : पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अचानक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रोजी-रोटी के लिए नए- नए विचार मन में आते रहेंगे। अपने कार्य में वृद्धि के बारें में नई योजना बनाएंगे।

तुला (LIBRA) : विदेश यात्रा हाेने के योग हैं। व्यवसायी वर्ग के लिए धन लाभ का उचित समय है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित रहेगा। नदी व तालाब के समीप से जाते हुए सावधानी बरतें। मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : घर में निर्माण कार्य प्रारम्भ करा सकते हैं। राजकीय पद की प्राप्ति हो सकती है। धन-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक कारोबार में आय के साधन पहले से बेहतर हो सकते हैं। उदर विकार की समस्या होगी।

धनु (SAGITTARIUS) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में उपलब्धि मिलेगी। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र से साझा हो सकता हैं। सरकारी कर्मचारी से सहयोग की प्राप्ति होगी। कुटुम्ब से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (CAPRICORN) : दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार को व्यापक विस्तार देंगे। मित्र का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों की बीमारी को लेकर चिंता बनी रह सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा ध्यान से करें।

कुम्भ (AQUARIUS) :घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। किसी अंजान व्यक्ति से बहस हो सकती है। अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। वाहनादि खरीदने के योग हैं। 

मीन (PISCES) : खान-पान के संबन्ध में अपनी सेहत का ध्यान रखें। तेज वाहनादि न चलाएं। शाम को किसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय सावधान रहें। आय के पर्याप्त साधन बनेंगे और खर्च भी बना रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।