आज का राशिफल (21 फरवरी 2021) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (21 फरवरी 2021)

परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। कुछ समस्या उत्पन्न होगी किन्तु मध्यस्थता

मेष (ARIES) : घर की साज-सज्जा एवं मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की किसी समस्या के समाधान में अपना भावनात्मक एवं वैचारिक सहयोग अवश्य दें। शाम के समय मार्केट में किसी पूर्व परिचित मित्र की मुलाकात से आत्मिक खुशी मिलेगी।
वृष (TAURUS) : किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी भावनाओं को आवेश में न लाएं। कोई लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल हो सकता है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें सफलता अवश्य मिलेगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामला अभी लंबित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिन्तित हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। कुछ परिवर्तन की आवश्यकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर साबित होगा।
कर्क (CANCER) :  शिक्षा एवं तकनीकी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। मन के मुता​बिक अथॉरिटी मिलने से खुशी महसूस होगी जिसमें प्रमोशन की पूर्ण संभवाना बनी है। यात्रा करते समय वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। शत्रुओं से सावधान रहें।
सिंह (LEO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। कुछ समस्या उत्पन्न होगी किन्तु मध्यस्थता के माध्यम से हल निकल जाएगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या (VIRGO) : कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव बनते कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर देता है। आज के दिन कोई जोखिम भरे कार्य न करें। आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के फिजूल खर्ची से मन दुःखी रहेगा।
तुला (LIBRA) : किसी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी। संतान की किसी एक्टिविटी से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। वाहन एवं किसी बड़े घरेलू उपकरण के बिगड़ने से मोटा खर्च सामने आ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृश्चिक (SCORPIO) : जीवन साथी के साथ किसी समस्या को लेकर बहस हो सकती है। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। मजदूर वर्ग बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका बन सकती है। मादक पदार्थों का अति सेवन करने से बचें।
धनु (SAGITTARIUS) : आज के दिन किसी सगे-संबंधियों या मित्र की आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिन्तित हो सकता है। दोपहर के बाद किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर (CAPRICORN) : विगत दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को आगामी परीक्षा में और अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। समय आपके पक्ष में है सफलता के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कुम्भ (AQUARIUS) : राजकीय क्षेत्र में कुछ विशेष एवं महत्वपूर्ण कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिजीवों द्वारा आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य एवं संयम बनाए रखें।
मीन (PISCES) : चिकित्सा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने से आत्मिक खुशी महसूस होगी। एक कुशल नेतृत्वकर्ता का गुण आपके अन्दर विद्यमान है जिसके द्वारा सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।