आज का राशिफल (20 अगस्त 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (20 अगस्त 2023)

योगा, मेडिटेशन से आपका स्ट्रेस कम होगा। किसी योजना में सरकारी मंजूरी मिल जाएगी। घरेलू स्तर पर शांति

मेष (ARIES) : (21 मार्च -20 अप्रैल)
आपके बच्चे की सेहत में सुधार होने लगेगा। कुछ लोगों के वेतन में इजाफा जल्द होगा।  प्रोफेशनल्स को आज वर्क फ्रॉम होम करना पड़ सकता हैंI कोई छोटा गेट-टूगेदर आपको खुशी देगा। शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पर्पल 
वृष (TAURUS) : (अप्रैल 21-मई 20)
मन की शांति मिलेगी, तनाव दूर होगा।  फाइनेंशियल प्रॉब्लम को आप हैंडल कर लेंगे। घर पर आपका मूड अच्छा बना रहेगा।  कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। लग्जरी पाने के लिए आज दिन अच्छा है। शुभ अंक : 8 शुभ रंग : लाइट ब्लू 
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून)
अपनी कोशिशों से आप फिट हो जाएंगे। किसी वैकेशन पर आप पैसा खर्च करेंगे। वर्किंग वूमेन अपने काम में आगे बढ़ेंगी।  नई संपत्ति आपको खास लोगों में शामिल करेगी। शुभ अंक : 1 शुभ रंग :रेड 
कर्क (CANCER) : (जून 22-जुलाई 22)
आपकी मेंटल टेंशन जल्द ही दूर होगी।  सही स्कीम में निवेश से फायदा होगा।  कम्यूनिकेशन स्किल आपके काफी काम आएगी।  परिवार संग समय बिताने से दिक्कतें दूर होंगी। शुभ अंक : 4 शुभ रंग :सिल्वर 
सिंह (LEO) : (23 जुलाई -23 अगस्त)
घरेलु उपचार से बीमार लोग ठीक हो जाएंगे। किसी की सलाह से सही इंवेस्टमेंट करेंगे।  आप किसी टास्क को अच्छे से पूरा करेंगे। कोई करीबी आपसे मिलने आएगा।  शुभ अंक :9 शुभ रंग :सैफ्रॉन
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
डाइट में बदलाव और वॉक से फिट हो जाएंगे। कुछ लोगों को गिफ्ट या कैश मिल सकता है। आज रियल एस्टेट वालों को खूब मुनाफा होगा। अपनों से घिरे रहेंगे, घर पर आराम करेंगे। एक छोटी छुट्टी आपके लिए संभव होगी। शुभ अंक : 17 शुभ रंग : ऑरेंज 
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर -23 अक्टूबर)
कुछ लोग वेट ट्रेनिंग से बॉडी टोंन्ड करेंगे। आपको कहीं से आर्थिक लाभ होगा। सेलिब्रेशन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ लोगों के लिए जर्नी कंफर्टेबल रहेगी। पैतृक संपत्ति से आपकी वेल्थ बढ़ जाएगी। शुभ अंक : 11 शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर -22 नवंबर)
सोशल फ्रंट पर आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। परफेक्ट फिटनेस आप जल्द हासिल करेंगे। पुराना बकाया पैसा आपको मिल सकता है। कुछ बातें अपने साथी को हैंडल करने दें। शुभ अंक: 2 शुभ रंग : व्हाइट
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर -21 दिसंबर)
हार्डवर्क से कुछ लोग वजन कम कर लेंगे। किसी के साथ आउटिंग बड़ी शानदार रहेगी। आप अपने करीबियों के साथ टच में बने रहेंगे। मकान बेचने की मुंह मांगी कीमत मिलेगी। शुभ अंक : 6 शुभ रंग : पीच
मकर (CAPRICORN) :(22 दिसंबर – 21 जनवरी)
अच्छी डाइट से आपकी बीमारियां ठीक होंगी। इस समय सेविंग, इंवेस्टमेंट करना ही होगा। आपको घर के बुजुर्ग का लाड़-प्यार मिलेगा। आप विदेश जाकर वैकेशन मना सकते हैं। शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ब्राउन 
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी -19 फरवरी)
योगा, मेडिटेशन से आपका स्ट्रेस कम होगा। किसी योजना में सरकारी मंजूरी मिल जाएगी। घरेलू स्तर पर शांति बनी रहेगी।  अपनों संग विदेश में छुट्टियां मनाएंगे। पढ़ने वालों को कुछ जोखिम उठाने होंगे।  पति या पत्नी के लिए समय निकालना होगा। शुभ अंक : 3 शुभ रंग : येलो 
मीन (PISCES) : (20 फरवरी-मार्च 20)
जो लोग बीमार हैं, वह स्वस्थ हो जाएंगे। किसी निवेश को लेकर डाउट दूर हो जाएंगे। अपनी फील्ड में जगह बनाना आसान नहीं होगा। कुछ लोग खुश रहने के तरीके खोज लेंगे।  कोई ट्रैवलिंग आपके लिए फायदेमंद होगी।  गाड़ी खरीदने के लिए आज अच्छा दिन है।  शुभ अंक : 22 शुभ रंग : मैजेंटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।