मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
आय बढ़ने से बेहतर सुख-सुविधाएं मिल पाएंगी। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सेहत से जुड़ी शिकायतें अब दूर हो सकती हैं। पारिवारिक स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है। छात्रों को ज्यादा से ज्यादा प्रयास करने होंगे।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : पैरट ग्रीन
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
अपनी योजनाओं से आर्थिक स्थिति को बेहतर कर पाएंगे। व्यापारियों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलने से आप संतुष्ट महसूस कर पाएंगे। किसी दोस्त के साथ नाइट आउट का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
आय को बढ़ाने के लिए कोई कदम उठा सकते हैं। सीनियर की कोई बात दिल पर चुभ सकती है। मुश्किल समय में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी से प्यार का इजहार करने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक : 9, शुभ रंग : कॉफी
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। आज व्यापारियों की झोली में नई डील आ सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ को खुशनुमा बनाने का काम करेंगे।
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : नीला
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
कोई बाहर का व्यक्ति आर्थिक मदद कर सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। घर पर मेहमानों के आने से व्यस्त रहने वाले हैं। छात्र बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। कोई रोमांटिक इच्छा आज पूरी हो सकती है।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
पैसों की बचत के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। ऑफिस में किसी गंभीर मुद्दे को आप सुलझा पाएंगे। सेहत को लेकर आज आपको सावधान रहना होगा। घर की साज-सज्जा में कुछ बदलाव ला सकते हैं। करीबियों के साथ कहीं पास में घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : मैजेंटा
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होने वाला है। डाइट पर कंट्रोल रखने से सेहत बेहतर होगी। घर पर मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। छात्रों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : पीच
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करने वाले हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में किसी को शिकायत हो सकती है। अपने घर पर पार्टी करने का मूड कर सकता है। प्रेमी के साथ भविष्य के सपने देख सकते हैं।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : सफेद
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
कमीशन पर काम करने वालों को मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ ट्रिप का मजा दोगुना हो सकता है। घर का माहौल अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हर चीज छात्रों के मनमुताबिक होने वाली है। आपका मूडी स्वभाव साथी को परेशान करेगा।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : क्रिमसम
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
प्रोफेशनल लाइफ में स्थिति बेहतर हो सकती है। डाइट पर कंट्रोल रखें और जंक फूड से दूर रहें। गलत निवेश से आपका पैसा डूबने के आसार हैं। परिवार की किसी परेशानी को हल कर सकते हैं। प्यार की नैया को डूबने से बचाने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : सिल्वर
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। उधार दिया गया पैसा आज वापिस मिल सकता है। घर पर कोई पॉजिटिव बदलाव होने की उम्मीद है। किसी करीबी के साथ दूरगामी स्थान पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
अपने लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। इस समय सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा। विदेश से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। छात्रों की ओर कोई मदद का हाथ बढ़ा सकता है।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग : गुलाबी