आज का राशिफल (18 नवंबर 2022) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (18 नवंबर 2022)

नई चुनौतियों का सामना आज करना पड़ सकता है।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंतित हो सकते हैं। योगा और कसरत करने से आप फिट रहेंगे।  प्रौफेशनल मोर्चे पर सब आपके कंट्रोल में रहेगा। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सफेद
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
अच्छी आमदनी के कारण खुलकर खर्च करेंगे। आबोहवा में बदलाव से तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में फालतू वाद-विवाद में ना फंसे। अपने बजट अनुसार ही प्रोपर्टी में निवेश करें। युवाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
अच्छे हेल्थ के लिए समय पर डाइट लें। फिजूल खर्चों में कटौती करने में सफल होंगे। घर पर दोस्त या रिश्तेदार आ सकते हैं। लंबी यात्रा का प्लान आज ना बनाएं। लवर्स के बीच गलतफहमियां दूर होंगी। 
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट रेड
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
आर्थिक मोर्चे पर आज आप लकी रहेंगे। अनफिट लोग वापस शेप में आने की कोशिश करेंगे। नई नौकरी की तलाश में वक्त लग सकता है। रियल एस्टेट में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। कुछ नई चुनौतियों का सामना आज करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- चॉकलेट
सिंह (LEO) :  (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
आमदनी बढ़ाने की आपकी कोशिश रंग लाएगी। रेगुलर कसरत करने से आप फिट रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों से अधिक सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। लवर से दिल की बात कहने का सही समय है। 
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- ब्लू
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
सेहत की ओर ध्यान देने से आप हेल्दी रहेंगे। लापरवाही बरतने से आर्थिक नुकसान संभव है। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका हाथ से ना जाने दें। घर पर पार्टनर के साथ मिलकर बदलाव कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- ब्राउन
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
जरूरत से अधिक खाने से तबियत बिगड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाना थोड़ा मुश्किल होगा। जीवनसाथी
आपसे कुछ डिमांड कर सकता है।  स्टूडेंट्स परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।   
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
पैसा कमाने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रौफेशनल क्षेत्र में अधिक मेहनत की जरूरत है। बीमार लोग घर पर रहकर ही आराम करें। घरेलू विवाद समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। पुराने लवर की जिन्दगी में एंट्री हो सकती है। 
शुभ अंक- 22, शुभ रंग- केसरिया
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अच्छी हेल्थ के लिए जंकफूड खाने से बचें। लग्ज़री आइटम खरीदने पर पैसा बर्बाद ना करें। नए बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज प्रेम प्रसंग के बारे में ना सोचना ही बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मैजेंटा
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
आलस्य त्यागकर कसरत और व्यायाम करें। बजट बनाकर चलने से आपको लाभ होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। कुछ नापसंद काम आज करने पड़ सकते हैं। प्रोपर्टी संबंधित फैसले सोच-समझकर ही लें। 
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पिंक
कुम्भ (AQUARIUS) :  (22 जनवरी- 19 फरवरी)
आर्थिक मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रेगुलर वर्कआउट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। समय पर प्रोजेक्ट  पूरा करने में कामयाब होंगे। अपनी बात के लिए परिवार को राजी करना मुश्किल होगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा के दौरान  एन्जॉय करेंगे। 
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी
मीन (PISCES) :  (20 फरवरी- 20 मार्च)
बाहर के खानपान से तबियत बिगड़ सकती है। पुरानी पेमेंट मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ख्याल रखें। लवर के साथ नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लाइट ब्लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।