आज का राशिफल (11 अप्रैल 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (11 अप्रैल 2023)

अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को बरकरार रखें। निवेश करने से पहले प्लानिंग जरूर करें। आप अपनी जॉब में खूब

मेष (ARIES) : (21 मार्च -20 अप्रैल)
हेल्थ पर ध्यान दें, फिट रहेंगे। शेयर मार्केट में नुकसान होगा। अपनी जॉब से संतुष्ट नहीं होंगे। यंगस्टर को सपोर्ट करना होगा।  गांव की यात्रा बहुत अच्छी रहेगी। स्टूडेंट स्टडी में लापरवाही ना करें।  बेटरहॉफ को अपनी भावनाएं बता सकते हैं । 
शुभ अंक :  7 , शुभ रंग : पीच 
वृष (TAURUS) :  (अप्रैल 21-मई 20)
आप अपनी सेफ्टी पर फोकस करें।  पार्टनरशिप से बिज़नेस खूब बढ़ेगा। सीनियर का काम समय पर करें। फैमिली मेंबर की वजह से खुश होंगे। रोड ट्रैवलिंग में अलर्ट रहना होगा। विदेश में पढ़ने का मौका मिलेगा। पार्टनर दिल की बात शेयर करेंगे। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : व्हाइट 
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून)
आज सेहत को नजरअंदाज ना करें। किसी डील से पहले पूरी रिसर्च करें। डॉक्टर्स, लॉयर्स की अर्निंग अच्छी होगी। फैमिली लाइफ में इंटरेस्ट बढ़ाना होगा। कार खरीदने के लिए अच्छा दिन है। एकेडमिक फ्रंट शानदार बना रहेगा। साथी के साथ कोई प्लान टालना होगा।
शुभ अंक :  4, शुभ रंग :  ब्लू 
कर्क (CANCER) : (जून 22-जुलाई 22)
ट्रांसपोर्ट बिज़नेस है तो अच्छा चलेगा। बैलेंस डाइट लें, रेग्युलर वर्कआउट करें। जितना हो सके ज्यादा खर्च से बचें। परिवार के सदस्य को पूरा स्पेस दें।  डिसप्यूट प्रॉपर्टी का मैटर टेंशन देगा। स्टूडेंट्स को अपने गोल्स क्लीयर रहेंगे। आप जीवनसाथी को कोई तोहफा देंगे। 
शुभ अंक :  17 शुभ रंग :  ग्रीन 
सिंह (LEO) : (23 जुलाई -23 अगस्त)
मनी मैटर्स को लेकर अलर्ट रहें। कोई सौदा फायदेमंद साबित होगा। घरेलु झगड़े में गलत बात ना कहें। वेटलॉस करना मुश्किल खड़ी करेगा। अपनों संग विदेश में छुट्टी बिताएंगे। कॉम्पिटिशन स्पिरिट टॉप पर पहुंचाएगी। अपनी मैरीड लाइफ में खुशी बरकरार रखें। 
शुभ अंक :  11,  शुभ रंग :  ऑरेंज 
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
पैसों के लेन-देन में केयरफुल रहें। कोई प्रोजेक्ट आपको पहचान देगा। आपकी कोई बीमारी बढ़ सकती है। घर के अधूरे कामों को पूरा करेंगे।  शादी अटेंड करने विदेश जा सकते हैं। एजुकेशन में पैसों की हेल्प मिलेगी। आज प्रॉब्लम्स से निपटने का दिन है। लाइफपार्टनर की फीलिंग्स हर्ट ना करें। 
शुभ अंक :  17, शुभ रंग : पर्पल  
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर -23 अक्टूबर)
जिम जाएं, शेप में वापस आएंगे। स्टॉक में सही डिसीजन ले पाएंगे। कोई काम मनचाहा रिजल्ट नहीं देगा। अपनों के साथ खास जगह पर जाएंगे।  प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट अच्छा रिटर्न देगा। प्रैक्टिस से पढ़ाई में सक्सेस मिलेगी। जीवनसाथी से मीठी नोक-झोंक होगी।
शुभ अंक : 9 , शुभ रंग: डॉर्क रेड 
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर -22 नवंबर)
अपने हेल्दी लाइफस्टाइल को बरकरार रखें। निवेश करने से पहले प्लानिंग जरूर करें।  आप अपनी जॉब में खूब हार्डवर्क करेंगे।  बच्चों की डिमांड को लेकर प्रैक्टिकल बनें। सही शुरुआत से स्टडी फ्रंट पर ग्रोथ होगी। मन का काम करें, सुकून महसूस करेंगे।  साथी के सपोर्ट से आप मोटिवेट होंगे।  
शुभ अंक:  8, शुभ रंग :  सैफ्रॉन 
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर -21 दिसंबर)
आज एक्सरसाइज करना मजेदार रहेगा। पैसे खर्च करने में समझदारी दिखाएं। बिज़नेस में मंदी का समय बना रहेगा। फैमिली लाइफ में खुशी का माहौल होगा। आउट ऑफ स्टेशन ट्रैवलिंग अच्छी रहेगी। आज लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। पार्टनर संग घूमना अच्छा नहीं रहेगा। 
शुभ अंक :  4, शुभ रंग :  गोल्डन
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी)
पॉल्यूशन एरिया में सेहत पर ध्यान दें। शॉर्ट टर्म इंवेस्टर को डबल बेनिफिट होगा। किसी अहम काम को पूरा करना होगा। घर के काम आज अच्छे से हो जाएंगे। आप अच्छी जगह पर शिफ्ट हो जाएंगे।  पढ़ाई में कॉम्पिटिटर से आगे ही रहेंगे। आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे । 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : पिंक 
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी -19 फरवरी)
वर्कआउट से हेल्थ में सुधार होगा। वर्कप्लेस पर अपना बेस्ट देना होगा। लाइफपार्टनर आज खुश नजर आएगा। सोर्स ऑफ इनकम में इजाफा करेंगे। प्रॉपर्टी का डिसीजन फाइनल कर लेंगे। रिलेशनशिप में बहस हो सकती है। 
शुभ अंक :  18, शुभ रंग :  मैजेंटा
मीन (PISCES) : (20 फरवरी-मार्च 20)
बुजुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा। अर्निंग का नया मीडियम क्रिएट होगा। सरकारी नौकरी में जल्द प्रमोशन होगा। सोशली आज खूब तारीफ मिल सकती है। दोस्त के साथ ट्रैवलिंग मजेदार रहेगी। अपने घर का सपना जल्द पूरा होगा। 
अपने बेटरहॉफ को समय नहीं दे पाएंगे।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : क्रीम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।