मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आप अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेंगे। सीनियर्स और बॉस आपको खुलकर सपोर्ट करेंगे। पुरानी बात को लेकर घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अच्छे से सोच विचार करने के बाद ही अपनी राय दें।
शुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाइट ब्राउन
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
आज परिवार के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे। किसी रिश्तेदार के घर पार्टी करने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रेगुलर एक्सरसाइज का रूटीन बनाएं।
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- ऑफ वाइट
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आज आपके काम से बॉस काफी खुश होंगे। घर में बच्चों के साथ झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी की बात को अनसुना ना करें। अपनी हेल्थ के प्रति लापरवाही ना बरतें। प्रेमी के साथ शादी के मुद्दे पर बात करें।
शुभ अंक- 17 शुभ रंग- ऑरेंज
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
सोच समझकर निवेश करने से लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। अपनी पर्सनल बातें ज्यादा लोगों को ना बताएं। पारिवारिक समारोह में रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अच्छी सेहत के लिए वर्कआउट करें औऱ खूब पानी पिएं।
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- लाइट ब्लू
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
समारोह में लोग आपकी जमकर तारीफ करेंगे। पुरानी पेमेंट्स का भुगतान समय पर करें। इंटरव्यू में अच्छे प्रदर्शन से नई नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। पार्टनर की बात को टालने की बजाय ध्यान से सुनें।
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- रेड
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
बिजनेस को एक्सपेंड करने का सही समय है। फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। फिजूल चीजों पर खर्चा करने से बचें। विदेश में नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- बेबी पिंक
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आज पसंदीदा स्पोर्ट्स में भाग ले सकते हैं। आपकी सलाह किसी के बेहद काम आ सकती है। किसी रिश्तेदार के कारण मूड खराब सकता है। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार ना दें। लवर को आपका साथ बेहद पसंद आएगा।
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
आज घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। पुराने अटके सभी काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस के दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते है। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा। पार्टनर से किसी भी प्रकार का झूठ ना बोले।
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- सिल्वर
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
रियल एस्टेट में निवेश का मन बना सकते है। घर में जल्द अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इंटरव्यू पर जाने से तैयारी जरूर करें। सच्चे प्यार की तलाश आज पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक- 15 शुभ रंग- ब्लू
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
पूर्व निवेश में सोच से अधिक मुनाफा हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले करीबी लोगों की सलाह लें। फैमिली के साथ किसी मजेदार ट्रिप पर जा सकते है। करियर बनाने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- गोल्डन
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
फूड बिजनेस शुरू करने का मन बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में कोई गड़बड़ी आपसे हो सकती है। आज के दिन कहीं घूमने जाने का प्लान ना बनाएं। लवर आपके शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है।
शुभ अंक- 9 शुभ रंग- वाइट
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
बच्चों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। खराब मौसम के कारण आपके प्लान बिगड़ सकते हैं। घर पर दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते है। फिट रहने के लिए रोजाना सुबह वर्कआउट करें। लवर आज अचानक मिलने के लिए बुला सकता है।
शुभ अंक- 3 शुभ रंग- मैजेंटा