आज का राशिफल (06 अगस्त 2023) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (06 अगस्त 2023)

वेंचर शुरु करना है तो,एक्सपर्ट की राय लें। फाइनेंशियल कंडिशन स्ट्रांग रहने वाला है। बिजनेसपर्सन अपनी स्ट्रेटजी पर

मेष (ARIES) :  (21 मार्च – 20 अप्रैल)  
जो सोच रखा है ,सब कुछ वैसा ही होगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत सुधरेगी। किसी से मिली वित्तीय सलाह लाभ देगी। आसपास के लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।  लकी नंबर : 5 लकी कलर : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल – 20 मई)
लाइफ में पॉजिटिव चेंज आने वाला है। किसी के अचिवमेंट को सेलिब्रेट करेंगे। फ्रेंड्स गेट-टुगेदर में बुलाए जा सकते हैं। जमीन में पैसा निवेश करना अच्छा रहेगा। फैमिली वेकेशन का मूड बन सकता है। लकी नंबर : 9 लकी कलर : मैजेंटा
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून)
किसी बात को दिल से लगाकर न बैठैं। विजिटिंग डेलिगेशन को इंप्रेस कर पाएंगे। कम  खर्ची बनें, वित्तीय सेहत मजबूत होगी। घर –परिवार के उलझे सिरों को सुलझा लें। लकी नंबर : 3 सकी कलर : येलो 
कर्क (CANCER) : (22 जून – 22 जुलाई)
एकेडमिक क्षेत्र में थोड़ी मायूसी रहेगी। कमाई का श्रोत बढ़ने की संभावना है। रिटेलर्स अपने सेल से उत्साहित रहेंगे। आपका बॉडी कांशसनेस  चर्चा में रहेगा। खाने –पीने का परहेज रखना जरुरी है। कार्यक्षेत्र में होने वाली गलती से बचें। लकी नंबर : 4 लकी कलर : ब्लू
सिंह (LEO) : (23 जुलाई – 23 अगस्त)
पेशेवर क्षेत्र में प्रतियोगिता बनी रहेगी। फॉरेन ट्रिप की संभावना बन रही है। बिज़नेस के क्षेत्र में दृढ़ रहना जरुरी है। प्रॉपर्टी मार्केट का ऑफर अट्रेक्ट करेगा। घरेलू वातावरण में रंग भर सकते हैं। स्टूडेंट्स उद्देश्य के प्रति जागरुक रहें। लकी नंबर : 18 लकी कलर : ब्राउन 
कन्या (VIRGO) :  (24 अगस्त – 23 सितंबर)
कार्यक्षेत्र के चैलेंजेज से पार पा लेंगे। बच्चे की उपलब्धि पर गर्व होने वाला है। लंबी यात्रा सहजता से संपन्न हो जाएगाी व्यस्तता के बावजूद पार्टनर को वक्त देंगे। आमदनी के साथ ही खर्चा भी बढ़ेगा। वजन कंट्रोल करने को प्रतिबद्ध दिखेंगे। लकी नंबर : 7लकी कलर : ग्रे 
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर) 
चाहतों पर काबू रखें,बचत जरुरी है। किसी भावनात्मक मुद्दे को सुलझाएंगे। पढ़ाई में प्रदर्शन का तनाव दूर होगा। पार्टनर के प्रति भरोसा बढ़ने वाला है। अपनों का सपोर्ट मोरल हाई रखेगा। शॉर्ट वेकेशन प्लान कर सकते हैं। लकी नंबर : 1 लकी कलर : लाइट रेड 
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर- 22 नवंबर) 
आमदनी बढ़ने की अपेक्षा रख सकते हैं। साथी को खूबसूरत गिफ्ट देने वाले हैं। प्रतिस्पर्धी स्थिति में बेहतर परफॉरमेंस  देंगे। सोशल नेटवर्क बढ़ाना आगे काम आएगा। लकी नंबर : 22 लकी कलर : पर्पल 
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर – 21 दिसंबर)
किसी पब्लिक फीगर से संपर्क बढ़ाएंगे। घर में कोई सेलिब्रेशन होने के संकेत हैं। पार्टनर को फिटनेस मोटिवेशन दे सकते हैं।  प्रॉपर्टी विवाद सुलझ जाने की संभावना है। लकी नंबर : 8 लकी कलर : व्हाइट 
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी)
पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देने वाला है। करियर को लेकर आशावान रहना होगा। घर के किसी सदस्य की शादी तय होगी। अपने प्रयास से सेहत में सुधार लाएंगे। लकी नंबर : 2 लकी कलर : क्रीम 
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी – 19 फरवरी)
वेंचर शुरु करना है तो,एक्सपर्ट की राय लें। फाइनेंशियल कंडिशन स्ट्रांग रहने वाला है। बिजनेसपर्सन अपनी स्ट्रेटजी पर ध्यान दें। बच्चों को आपके समय की डिमांड रहेगी। फ्रेंड्स के साथ डे आउट यादगार रहेगा। साथी के सामने मन की गांठ खोल पाएंगे। लकी नंबर : 17 लकी कलर: ऑरेंज 
मीन (PISCES) : (20 फरवरी – 20 मार्च)
घरेलू काम में शामिल होना पड़ेगा। सेल्फ डाउट से निकलें,काम बनेगा। पार्टी या गेट–टुगेदर में शरीक होंगे। रोचक सहयात्री यात्रा का मजा बढ़ा देंगे। हर काम में फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। मनपसंद पार्टनर की तलाश पूरी होगी। लकी नंबर : 11 लकी कलर : बेबी पिंक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।