आज का राशिफल (29 जुलाई) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (29 जुलाई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत में सुधार होगा। लोन के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत में सुधार होगा। लोन के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर कोई आपको शर्मिंदा कर सकता है। परिवार के अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा आपके हक में जाएगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्लानिंग बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र पर तरक्की मिलने के योग हैं। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में कुछ बदलाव करा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करवा सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इंडिगो।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को लेकर सतर्क  रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने की जरूरत है। अपने पार्टनर के साथ विंडो शॉपिंग का मजा लेंगे। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नए घर में शिफ्ट होने में परेशानी होगी। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- वॉयलेट।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) व्यायाम के कारण शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। बजट में रहने के लिए अच्छी जगह मिल जाएगी। किसी सीनियर की सलाह आपके काफी काम आएगी। खामियों के बाद भी परिवार का साथ मिलेगा। किसी फ्लैट या प्लॉट की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य से नाराज हो सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से लाभ मिलने के संकेत हैं। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) खाने के शौकीन लोगों को गैस की समस्या हो सकती है। परिवार और आर्थिक मसलों के कारण तनाव में आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण चीज को करने के लिए सही समय का इंतजार करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर नई पोजीशन मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से संबंधित पुराने मामले को ना उठाएं। आपके प्रशंसक आपकी तारीफ  करेंगे। प्रेमी या प्रेमिका से समय की कमी के कारण झगड़ा हो सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का लाल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मदद की उम्मीद ना करें। दोस्तों और करीबियों के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के योग हैं। सफ लता भरा दिन रहेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर छुट्टी पास हो जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किराए पर प्रॉप्रर्टी के अच्छे पैसे मिलेंगे। किसी की तरफ आर्कषित हो सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- वॉयलेट।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में बदलाव करना अच्छा रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आने से खुशी मिलेगी। दोस्तों या करीबियों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। खानदानी घर कीमरम्मत करा सकते हैं। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत में सुधार होगा। धन को सोच-समझकर खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय की तारीफ  होगी। अपनी लाइफ में दोबारा ऊर्जा लाने की कोशिश करें। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित काम ना करें। भाग्य का साथ मिलेगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। आर्थिक मामलों को कोई चांस ना गवाएं। ज्वैलर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नई जगह शिफ्ट होने में समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- पीच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।