आज का राशिफल (15 अगस्त) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (15 अगस्त)

व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे लोगों को पैसे की समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहे लोगों को पैसे की समस्या नहीं होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। काम के पीछे ज्यादा भागना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के किसी सदस्य को पढ़ाई में सफ लता मिलेगी। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)  सेहत को लेकर जागरुक रहें। आय के नए स्त्रोत्र खुलेंगे। कार्यक्षेत्र से छुट्टी मिलना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। परिवार में कोई विवाद हो सकता है। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने से धन लाभ होगा। किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हरे रंग के सभी शेड्स।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) किसी लंबी चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। धन से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम करने का नया तरीका परेशानी का सबब बन सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सुनहरा भूरा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी कांटेस्ट में पैसा जीत सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अच्छे दाम में कोई प्रॉप्रर्टी मिलने के संकेत हैं। संबंधों के लिए कठिन समय है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-सी ग्रीन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त)  सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। हाउसिंग सोसाइटी में निवेश करने से पहले दूसरों से विचार विमर्श ज़रूर करें। कार्यक्षेत्र पर आत्मिवश्वास के साथ प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गाढ़ा नीला।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)  सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-वॉयलेट।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। उधार दिया गया पैसा धीरे-धीरे वापिस मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में मरम्मत का काम करा सकते हैं। किसी असाइनमेंट को बीच में छोड़ देने से आपको समस्या हो सकती है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-पर्पल।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक मामलों को सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर चीजों को बारीकी से सीखने की कोशिश करें। परिवार के किसी विवाद को सुलझाने में दिन निकाल देंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-3, शुभ रंग-रोजी ब्राउन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के लिए दिन अच्छा है। फि जूल खर्च करने की आदत से बचें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी बेचने की सोच सकते हैं। पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।  शुभ अंक-1, शुभ रंग-सफेद।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी मुद्दे पर गुस्सा करने से बचें। परिवार के लिए कुछ नया प्लान कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-6, शुभ रंग-फ ोरेस्ट ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी बीमारी में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी मदद करेगा। परिवार से प्रशंसा की उम्मीद करना बेकार साबित होगा। नए घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। समाज में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने की कोशिश करें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रयासों से किसी समस्या का ढूंढ निकालेंगे। परिवार के सदस्य आपके विचार से असहमत हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक-7, शुभ रंग-आसामनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।