Girl in a jacket

आज का राशिफल (15 मार्च )

प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा,

(ARIES)  (21 मार्च से 20 अप्रैल) : अपने सकारात्मक व्यवहार से सभी लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। नई-नई जगह यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी घर को बेचने का आपका फैसला फायदेमंद साबित होगा। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें। शुभ अंक: 5, शुभ रंग-सी ग्रीन।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : धन संबंधित मामलों को लेकर चली आ रही समस्या में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। इस पेचीदा समस्या को सुलझाने के लिए दिमाग से सोचें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।  उपाय: शिवलिगं पर दूध चढ़ाएं। शुभ अंक: 2, शुभ रंग: गुलाबी।

मिथुन (GEMINI) ( 21 मई से 21 जून) प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा, खुश रहेंगे।सामाजिक कामों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी।प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा, खुश रहेंगे।सामाजिक कामों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रसिद्धि बढ़ेगी। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।शुभ अंक: 11, शुभ रंग: गुलाबी।

कर्क (CANCER) ( 22 जून से 23 जुलाई): प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है, अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में कहीं पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। उपाय: मंदिर में दूध का दान करें। शुभ अंक: 22, शुभ रंग: पीच।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कहीं घूमने जाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपकी रोज रात पार्टी करने की आदत से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पर्पल।

कन्या (VIRGO)  (23 अगस्त से 22 सितंबर) : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा, अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉप्रर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। उपाय: गणपति की पूजा करें।शुभ अंक: 8, शुभ रंग: फोरेस्ट ग्रीन।

तुला (LIBRA)  (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है, अपने प्यार को पाने में सफल होंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।   आपकी उम्र चाहें कुछ भी हो लेकिन भविष्य को लेकर किसी ना किसी चीज में निवेश जरूर करें। उपाय: शुक्रवार के दिन वस्त्र दान करें। शुभ अंक: 17, शुभ रंग: क्रीम।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : किसी चीज में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाने के लिए समय अच्छा है इसलिए छुट्टियों पर जाने का प्लान जरूर बनाएं। उपाय: मसूर की दाल का दान करें।शुभ अंक: 4, शुभ रंग: रॉयल ब्लू।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है, अपने साथी के साथ समय बिताना सुखद अनुभव रहेगा।किसी खूबसूरत घूमने जरूर जाएं लाभ होगा। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचना चाहते हैं उसके सही दाम लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। उपाय: मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।शुभ अंक: 7, शुभ रंग: गोल्डन।

मकर (CAPRICORN)  (दिसंबर से 19 जनवरी) : प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा, अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहत को लेकर समय अच्छा है, फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे, किसी यादगार ट्रिप पर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। उपाय: शनिवार के तिल काले उड़द दान करें।शुभ अंक: 7, शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : प्रेम संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, अचानक अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। उपाय: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।शुभ अंक: 11, शुभ रंग: गुलाबी।

मीन (PISCES)  (फरवरी से 20 मार्च) : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। चैरिटी के लिए किया गया कोई काम आपको मानसिक शांति और सुकून देगा। एंडवेंचर पसंद करने वाले लोग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।उपाय: पीले रंग के वस्त्रों का दान करें। अंक: 9, शुभ रंग: कॉफी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।