मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल : बिजनेस में क्लाइंट बढऩे की अपेक्षा रखेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र का कोई इंसान समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होगा। गृहणियां आराम के मूड में रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही मंहगी पड़ेगी। प्यार में पड़ेगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-रॉयल ब्ल्यू।
वृष (TAURUS): 21 अप्रैल से 20 मई : प्रेम संबंध को लोगों के सामने उजागर करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। किसी काम को सुपुर्द करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लेना जरुरी है ताकि बाद में शर्मिंदा न होना पड़े। करीबी लोगों का मार्गदर्शन मददगार साबित होगा। स्वस्थ रहेंगे।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-बैंगनी।
मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : पढ़ाई के मामले में किस्मत चमकने वाली है। घर और प्रोफेशन दोनों ही स्तर पर आप अन्य लोगों के लिए एक मजबूत पिलर बने रहेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रेमी की भावनाओं का कद्र करने का मौका नहीं गंवा सकते। सेलिब्रिटी टाइप इंसान से दोस्ती होगी।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-केसरिया।
कर्क (CANCER): 22 जून से 23 जुलाई : किसी की मीठी बातें सुनकर उसके चक्कर में पडऩे से बचें। खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जमा राशि को सही जगह पर निवेश कर सकते हैं। किसी के प्रेम में पड़ जाने के संकेत हैं। फिटनेस को लेकर सजग रहेंगे। जिम जाने की शुरुआत करें।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-लाल।
सिंह (LEO): 23 जुलाई से 22 अगस्त : यदि आप बिजनेस में सजग नहीं रहेंगे तो आपके हाथ आया हुआ कोई डील फिसल सकता है। वित्तीय स्तर पर कठिनाई का सामान करना पड़ेगा। पैसे का लेन-देन करते समय किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा होने की संभावना है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-लेमन।
कन्या (VIRGO):23 अगस्त से 22 सितंबर : पढ़ाई के क्षेत्र में कोई बड़ा सम्मान मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर भाग्य का साथ मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर शुरु किए गए काम का अच्छा परिणाम आएगा। लोन चुकान में परेशानी नहीं रहेगी। प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हल्का नीला।
तुला (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : कार्यक्षेत्र में आ रही समस्या से निपटने के लिए कोई अलग तरकीब आजमा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में किसी को प्रभावित करने का प्रयास सफल रहेगा। वित्तीय स्तर पर तरक्की होने के संकेत हैं। प्रेमी के साथ कुछ खास समय बिताने के लिए मौका निकलेंगे।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-पेरॉट ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO): 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : प्रोफेशनल मामले में किसी को जरूरत है, उसकी आवश्यकता पर ध्यान दे सकते हैं। प्रॉप्रटी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। अनुभव के आधार पर अच्छी नौकरी मिलेगी। बिगड़ चुके रिश्ते को फिर से जोडऩे का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-सी ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : स्थिति अनुकूल होती नजर आ रही है, काम बन सकता है। किसी जटिल काम को आसानी से पूरा कर प्रोफेशनल स्तर पर रुतवा बढ़ा सकते हैं। किसी निवेश से मोटी आमदनी आएगी। किसी की टिप्पणी से खुश होना तो सही है, पर उससे अभिमान करने से बचें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हल्का गुलाबी।
मकर (CAPRICORN): 21 दिसंबर से 19 जनवरी : जिस काम के लिए आप पर भरोसा जताया गया है उसे संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल साबित होंगे। पढ़ाई के मामले में कोई अच्छा समाचार मिलेगा। कोई विशेष तौर से आपसे मिलने के लिए दूसरे शहर से आने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर काम की गति बढ़ाएं।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-सुनहरा।
कुम्भ (AQUARIUS): 20 जनवरी से 18 फरवरी : किसी की मदद पर आप पूरी तरह भरोसा दिखा सकते हैं। परिस्थिति भले ही आपके प्रतिकूल हो पर उसमें भी अपने लिए बेहतर राह तलाशने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी साख गिराने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-लेमन।
मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च : दिन वाकई आपके ले बहुत ही अच्छा है। किसी से सराहना मिलने के कारण आप उत्साहित मूड में रहने वाले हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। युवाओं की शादी तय होने की उम्मीद है। होममेकर्स अपने काम के लिए समय सारिणी फॉलो करने का प्लान करेंगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-गहरा पीला।