100 ब्राह्मण को भोजन कराने का जो फल है वो केवल इस एक व्यक्ति को भोजन कराने से मिलता है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

100 ब्राह्मण को भोजन कराने का जो फल है वो केवल इस एक व्यक्ति को भोजन कराने से मिलता है

29 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो चुके हैं. पितृपक्ष में पितरों का पिंडदान और श्राद्ध किए जाते हैं। ऐसे में दान देना,ब्राह्मण को भोजन कराना बहुत ही फल देने वाला होता है। पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराना बेहद ही शुभ होता है।

पितृपक्ष में श्राद्ध के दौरान ब्राह्मण को भोजन कराने के लिए निमंत्रण दिया जाता है। क्या आपने कभी सोचा है पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को क्यों भोजन कराया जाता है।पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्र के अनुसार, ब्राह्मण को भोजन कराने से पितरों को भोजन आसानी से पहुंच जाती है। पितृपक्ष के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराने से घर में पितृ दोष खत्म हो जाती है। इसके साथ ही जातक पर पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है।

PANDIT2

ऐसी मान्यता है कि ब्राह्मणों का भोजन कराने से व्यक्ति को ब्राह्मणों का आशीर्वाद मिलता है और इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि, आती है। जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PANDIT4
यदि आप ब्राह्मण को भोजन नहीं करा सकते है तो आप इन खास दिनों मे अपने ही घर के एक सदस्य को भोजन कर के 100 ब्राह्मण को भोजन कराने का जो फल है वो आपको मिलता है।

पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म के बाद ब्राह्मण के अलावा दामाद, भांजा, मामा, गुरु, नाती को भी भोजन कराना चाहिए । घर के ये सदस्य घर के लिए बहुत लक्की होते हैं।

PANDIT3

पितृ पक्ष में घर-परिवार के पितर देवता अपने वंश के लोगों के घर आते हैं। पितृ पक्ष के बाद वे अपने पितृ लोक लौट जाते हैं। पितृ पक्ष में धूप-ध्यान करने के बाद ब्राह्मणों के अलावा दामाद, भांजा, मामा, गुरु, नाती को भी खाना खिलाना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।