पूजा करने का सही समय: देवी देवता आते है इस समय धरती पर,करते हैं पूरी मनोकामना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूजा करने का सही समय: देवी देवता आते है इस समय धरती पर,करते हैं पूरी मनोकामना

हिंदू धर्म के शास्त्रों में पूजा पाठ को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं। इन नियमों को ध्यान में रखकर ही देवी देवताओं की पूजा अर्चना करनी चाहिए।घर हो या मंदिर हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की प्रतिदिन पूजा की जाती है। पूजा-पाठ करने से ना सिर्फ मन को शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शुभता का आगमन होता है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

mandir

लेकिन पूजा का पुण्य फल आपको तभी प्राप्त होगा, जब आप सही समय और नियम से पूजा करेंगे।गलत समय पर किए पूजा से देवी-देवता नाराज हो जाते हैं और ऐसे में पूजा अधूरी मानी जाती है।शास्त्रों में पूजा-पाठ से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है।इसलिए जान लीजिए क्या है पूजा का सही समय।

इस समय न करें पूजा

शास्त्रों के अनुसार, दोपहर में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।यह समय पूजा के लिए निषेध माना जाता है। इस समय की गई पूजा भगवान स्वीकर नहीं करते हैं। इसलिए दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूजा नहीं करनी चाहिए।इस समय की नहीं पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।

वहीं अगर आपने आरती कर ली है तो इसके बाद पूजा की विधि न करें। मान्यता है कि आरती पूजा के सबसे आखिर में की जाती है और इसके बाद देवी-देवता सो जाते हैं।

mandir2

महिलाओं को ऐसे समय पर भी कभी पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए, जब माहवारी चल रही हो। इस दौरान न ही मंदिर जाकर भगवान के दर्शन-पूजन करें और न ही घर पर पूजा-पाठ करें। साथ ही माहवारी के दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति, पवित्र पेड़-पौधे और पूजा सामग्री को छूना भी नहीं चाहिए।

ऐसे समय में भी पूजा न करें जब घर पर सूतक और पातक लगा हो। यानी जब घर पर किसी नवजात का जन्म हुआ हो या किसी की मृत्यु हुई हो। इस समय पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है।

इसके साथ ही ग्रहण आदि में भी पूजा-पाठ न करें।लेकिन इस दौरान आप ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
क्या है पूजा का सही समय

ज्योतिष के अनुसार, पूरे दिन में आप 5 बार पूजा कर सकते हैं। इसके लिए शास्त्रों में समय भी निर्धारित किए गए हैं।इस समय का पालन करते हुए आप दिन में एक बार, दो बार या अपनी श्रद्धानुसार पांच बार भी पूजा कर सकते हैं।

पहली पूजा का समय- ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:30 से 5:00 बजे तक
दूसरी पूजा- सुबह 09 बजे तक
मध्याह्न पूजा- दोपहर 12 बजे तक
संध्या पूजा- शाम 04:30 से 6:00 बजे तक
शयन पूजा – रात 9:00 बजे तक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।