अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीद से बदल सकती है किस्मत! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीद से बदल सकती है किस्मत!

अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीद से आएगी खुशहाली

अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी नया कार्य बिना शुभ मुहूर्त के शुरू किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष चीजें खरीदने से व्यक्ति धनवान बन सकता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया तिथि आज 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी।

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना शुभ होता है। इस दिन आप बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। साथ ही अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषण खरीदना भी बहुत अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन आप कुछ चीजों को खरीदते है तो आप धनवान बन सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या खरीदें।

ak

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए आप मिट्टी के बर्तन खरीद सकते हैं। आप कौड़ियां, पीली सरसों, हल्दी की गांठ और कपास खरीद सकते हैं। इस दिन ये सभी चीजें खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।

आपको बता दें कि ये 5 चीजें किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती हैं। अगर आप हल्दी खरीदते हैं तो इससे आपका गुरु मजबूत होता है।

कपास खरीदने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा भी होती है। मिट्टी के बर्तन मंगल ग्रह को मजबूत करते हैं और कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी मदद करते हैं।

वहीं पीली सरसों दरिद्रता और नकारात्मकता को दूर करती है। इसके अलावा पीली कौड़ियां धन, संपत्ति और समृद्धि का कारण बन सकती हैं।

इसके साथ ही इस दिन अगर संभव हो तो आदि शंकराचार्य द्वारा रचित कनकधारा स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे अक्षय तृतीया का दिन शुभ और फलदायी होता है।

शुभ मुहूर्त

इस वर्ष अक्षय तृतीया तिथि आज 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे समाप्त होगी। यानी इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को पड़ रही है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:31 बजे से शुरू होकर 11:55 बजे तक रहेगा।

Akshaya Tritiya 2025: आज मनाई जा रही है अक्षय तृतीया, जानें इस खास दिन का क्यों है इतना महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।