अगस्त 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां Major Fasts, Festivals And Dates Of August 2024
Girl in a jacket

अगस्त 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

अंग्रेजी वर्ष 2024 में अगस्त का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि, गुरूवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, शनिवार, तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास अगस्त का महीना?

अगस्त 2024 का महीना इस बार मई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण त्योहार रक्षाबंधन, नाग पंचमी, श्री गोगा नवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इसके अलावा अगस्त 2024 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें:-

अगस्त 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव

1 अगस्त – गुरुवार – प्रदोष व्रत। तिलक पुण्य तिथि।
2 अगस्त – शुक्रवार – मास शिवरात्रि।
4 अगस्त – रविवार – श्रावण अमावस्या। रवि पुष्य योग।
5 अगस्त – सोमवार – श्रावण तीसरा सोमवार।
6 अगस्त – मंगलवार – सिंजारा। मंगला गौरी व्रत।
7 अगस्त – बुधवार – हरियाली तीज।
8 अगस्त – गुरुवार – विनायक चतुर्थी।
9 अगस्त – शुक्रवार – नाग पंचमी। क्रान्ति दिवस।
10 अगस्त – शनिवार – कल्की जयंती।
11 अगस्त – रविवार – तुलसीदास जयंती। शील सप्तमी।
12 अगस्त – सोमवार – श्रावण चौथा सोमवार व्रत। दुर्गाष्टमी।
13 अगस्त – मंगलवार – मंगला गौरी व्रत।
15 अगस्त – गुरुवार – स्वतंत्रता दिवस।
16 अगस्त – शुक्रवार – पवित्रा एकादशी व्रत।
17 अगस्त – शनिवार – प्रदोष व्रत।
19 अगस्त – सोमवार – रक्षाबंधन। श्रावण पूर्णिमा। पांचवां सोमवार व्रत।
22 अगस्त – गुरुवार – कजली तीज।
23 अगस्त – शुक्रवार – नाग पंचमी।
26 अगस्त – सोमवार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
27 अगस्त – मंगलवार – श्री गोगा नवमी।
29 अगस्त – गुरुवार – अजा एकादशी व्रत। राष्ट्रीय खेल दिवस।
31 अगस्त – शनिवार – प्रदोष व्रत।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।