List Of February Month : ये है साल 2025 के फरवरी माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियों की लिस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

List of February Month : ये है साल 2025 के फरवरी माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियों की लिस्ट

फरवरी 2025: व्रत, त्योहार और तिथियों की पूरी सूची

अंग्रेजी वर्ष 2025 में फरवरी का महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर माघ शुक्ल पक्ष तृतीया, शनिवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रथमा, शुक्रवार, तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है।

बसंत पंचमी 1

इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। शायद इसीलिए ही हमारी संस्कृति हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास है फरवरी का महीना?

mahakubh

फरवरी मास विनायक चतुर्थी के पावन पर्व से आरम्भ होगा और पूरे माह में बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि जैसे पर्व आयोजित होंगे। महाशिवरात्रि को ही प्रयागराज में कुंभ के मेले का समापन होगा। जब बृहस्पति वृषभ राशि में हो और सूर्य मकर राशि में आये तो कुंभ का मेला प्रयागराज में आयोजित होता है। इसके अलावा इस महीने की 12 तारीख को माघ पूर्णिमा है। माघ पूर्णिमा को माघ स्नान पूर्ण होता है। फरवरी मास के व्रत त्योहारों की विस्तृत जानकारी के लिए निम्न दी हुई सारणी देखें।

फरवरी माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियों की लिस्ट

2025

  • 1 फरवरी – शनिवार – गौरी तृतीया व्रत। विनायक चतुर्थी।

  • 2 फरवरी – रविवार – बसंत पंचमी। सरस्वती जयन्ती।

  • 4 फरवरी – मंगलवार – आरोग्य सप्तमी। नर्मदा जयंती।

  • 5 फरवरी – बुधवार – भीमा अश्टमी।

  • 8 फरवरी – शनिवार – जया एकादशी व्रत।

  • 10 फरवरी – सोमवार – सोम प्रदोष व्रत। श्री गोरक्षनाथ जयन्ती। श्री विश्वकर्मा जयन्ती।

श्री विश्वकर्मा जयंती

  • 12 फरवरी – बुधवार – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, श्री गुरु रविदास जयंती।

  • 13 फरवरी – गुरुवार – फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष आरम्भ।

  • 16 फरवरी – रविवार – चतुर्थी व्रत।

  • 18 फरवरी – मंगलवार – बसंत ऋतु आरम्भ।

  • 21 फरवरी – शुक्रवार – सीता अश्टमी।

  • 22 फरवरी – शनिवार – श्री रामदास नवमी।

  • 24 फरवरी – सोमवार – विजया एकादशी व्रत।

  • 25 फरवरी – मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत।

  • 26 फरवरी – बुधवार – महाशिवरात्रि।

  • 27 फरवरी – गुरुवार – फाल्गुन अमावस्या।

महाशिवरात्रि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।