मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है इसलिए बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। चोट लगना या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। परिजनों से सहयोग की आशा रखी जा सकती है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होगी। यदि शेयर बाजार का काम करते हैं तो सावधानी रखनी चाहिए।
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। धर्म में खर्च होने की संभावना है। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है।
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
बुजुर्गों को आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें तो शीघ्र ही कोई बड़ी सफलता पा सकते हैं। कहीं से बिना मांगे ही सहयोग मिल जाने की संभावना दिखाई देती है। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा।
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
रोजमर्रा के कामों में सहूलियत प्राप्त हो सकेंगी। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। वाद-विवाद से बचने का प्रयास ही उत्तम रहेगा। सभी तरह के जोखिमों से दूर रहें। परिजन आपके लिए कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। तनाव के बावजूद आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा और जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा।
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज लाभ की स्थिति होना शायद संभव नहीं होगा हालांकि इसके बावजदू बिजनेस की स्थिति अच्छी रहेगी। आप यह भी कह सकते हैं कि आज की मेहतन का लाभ भविष्य में अवश्य प्राप्त होगा। तनाव से मुक्त रहने का प्रयास करें। हमेशा ध्यान रखें कि आपको काम के साथ अपने इष्ट को अवश्य ही स्मरण रखना चाहिए। घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
गोचर ग्रहों के अनुसार आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल नहीं मिलेगा। क्योंकि आपकी राशि से आज चन्द्रमा तीसरे भाव में है। हालांकि आज यदि आप अतिरिक्त प्रयास करें तो अचानक कुछ लाभ भी हो सकेगा। आज आप अपनी बात और प्रपोजल का पेश करने में सफल रहेंगे। शाम तक का इंतजार करें लाभ और सहूलियत मिलने की संभावना बनेगी। बिजनेस यात्रा से लाभ नहीं होगा।
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
यदि आप शेयर बाजार या सट्टे आदि का काम करते हैं तो कुछ हद तक समय आपके पक्ष का है। फिर भी मैं आपको जोखिम लेने की सलाह नहीं दूंगा। आज जो सौदे होंगे, उनमें लाभ कम होगा, या नहीं होगा। इसलिए कम से कम दोपहर से पहले तो कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी दिखाई देती है। बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है।
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से बहुत ज्यादा बुरा नहीं है। आप अच्छा भी कह सकते है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें कुछ लाभ के सौदे मिल सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य लाभ होगा। पर्यटन की योजना बन सकती है। कर्मचारी वर्ग को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा।
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज लोगों का भरोसा कायम रख सकेंगे। धन की व्यवस्था आसानी से होने की संभावना भी बनती है। पैसों की कमी के कारण आज आपका कोई काम नहीं अटकेगा। साधारण प्रयासों से अच्छी सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। संतान के करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकता है।
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा इसलिए लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि की खरीद की चर्चा होगी। धन संबंधी किसी समस्या का समाधान होने के आसार दिखाई देते हैं। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
आज आपके कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना भी बनती दिखाई देती है। हालांकि यह अलग बात है कि स्वयं की भूलों के कारण कोई कठिनाई आ सकती है इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। खतरों और जोखिम के कामों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें।
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
राशि से नौवें घर का चन्द्रमा हमेशा भाग्य वृद्धि करता है। इसलिए आज समय आपके पक्ष का है। मन प्रसन्नता का संचार होगा। लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। इधर-उधर भटकने से बचे और अपने वर्तमान बिजनेस या सर्विस पर ध्यान केन्द्रित रखें तो दिन बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है।